मुठभेड़ में एक तमंचा 9 मोटरसाइकिल , एक स्कूटी, सहित तीन शातिर चोर गिरफ्तार

  1. मुठभेड़ में एक तमंचा 9 मोटरसाइकिल , एक स्कूटी, सहित तीन शातिर चोर गिरफ्ता

बरेली। कोतवाली थाना क्षेत्र में बीती रात थाना कोतवाली पुलिस और एसओजी पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर इस्लामिया ग्राउण्ड के खण्डहरनुमा बिल्डिंग में मोटर साईकिलो के रजिस्ट्रेशन व चेसिस नंबर की कूटरचना कर रहे 3 शातिर चोरों को घेराबन्दी कर पकड़ने का प्रयास किया गया तो एक व्यक्ति द्वारा पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से 2 फायर किये, पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्यवाही में बारादरी थाना क्षेत्र के रवडी टोला निवासी तस्लीम उर्फ मुन्ना पुत्र अहमद खान दाहिने पैर के घुटने में गोली लगने से घायल हो गया जिसे उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने मौके से घायल अभियुक्त के दो साथी इमरान पुत्र लियाकत अली निवासी फरीदापुर चौधरी थाना इज्जतनगर व तौकीब पुत्र सद्दीक निवासी परतापपुर चौधरी थाना इज्जतनगर को भी गिरफ्तार किया गया गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर, 2 खोखा व 1 जिन्दा कारतूस, 9 मोटरसाइकिल व एक एक्टिवा स्कूटी मय अलग-अलग वाहनो के स्पेयर पार्ट्स मय एक खुला हुआ इंजन व नए चेचिस व इंजन नंबर लगाने वाले डाई , 3 मोबाइल फोन बरामद हुये।
पूछताछ पर अभियुक्तों ने संयुक्त रुप से बताया कि बरामद मोटर साईकिलो को हम तीनो ने मिलकर अलग- लग स्थानो से चुराई है, जिनको हम तीनो ने इस्लामिया ग्राउण्ड खण्डहरनुमा बिल्डिंग में छुपाया था। इन चोरी की मोटर साईकिलो पर फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर उसी का चेचिस नम्बर व इंजन नम्बरो को डाई किट की मदद से बदल देते थे, जब हम लोगो को कोई ग्राहक मिलता था तो हम उसको कम दाम में मोटर साईकिल को बेच देते थे तथा जो पैसा मिलता था उसको आपस में बराबर बाट लेते थे।
गिरफ्तार करने बाली पुलिस टीम में निरीक्षक सुनील कुमार एसओजी , प्रभारी निरीक्षक अमित पाण्डेय थाना कोतवाली , निरीक्षक अपराध लव सिरोही थाना कोतवाली ,
उनि वीर भद्र सिंह, उनि जितेन्द्र कुमार , उनि विक्रान्त आर्य , उनि पुष्पेन्द्र कुमार ,
हेका राकेश कुमार , हेका मोहम्मद नवी , कांस्टेबल निखिल कुमार , हेड कांस्टेबल अमित कुमार मौजूद थे।

12 thoughts on “मुठभेड़ में एक तमंचा 9 मोटरसाइकिल , एक स्कूटी, सहित तीन शातिर चोर गिरफ्तार”

  1. Been playing on 77kinh88 for a bit now, gotta say, I’m enjoying it. They have a good selection of games, especially if you’re into Asian-themed slots. Plus, the payouts are pretty quick. Check it out: 77kinh88

  2. Just started exploring online slots and this one feels super welcoming for beginners. The interface is clean and I never feel lost navigating between my favorite games. Huge thanks to the support folks who guided me through the first deposit. 1wi

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now