पूर्णागिरि मेले से लौट रही नाबालिग के साथ सिटी स्टेशन पर बलात्कार

 

पूर्णागिरि मेले से लौट रही नाबालिग के साथ सिटी स्टेशन पर बलात्का

जीआरपी ने कराया अस्पताल में भर्ती

बरेली। सिटी स्टेशन क्षेत्र में एक नाबालिग लहूलुहान अवस्था में मिली जिसको जीआरपी के जवान जिला अस्पताल लेकर पहुंचे वहां नाबालिग को भर्ती कराया गया है जीआरपी कप्तान आशुतोष शुक्ला ने बताया की लड़की ट्रेन से उतरकर स्टेशन आई थी, उसने बताया कि उसके साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया गया है। युवती के परिजन भी बरेली पहुंच गए हैं। पुलिस लड़की का मेडिकल कराने के बाद जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि लड़की पूर्णागिरि से मेला देखकर अपने परिवार के साथ अपने घर जा रही थी उसके पिता सिटी स्टेशन पर रह गए थे जिस कारण लड़की भी स्टेशन पर कूद गई इसी बीच वहां मौजूद किसी दरिंदे ने उसके साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया, तब लड़की रोते हुए स्टेशन पहुंची जीआरपी ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कर प्राथमिक उपचार के बाद युवती को निजी अस्पताल में रेफर किया गया है।

15 thoughts on “पूर्णागिरि मेले से लौट रही नाबालिग के साथ सिटी स्टेशन पर बलात्कार”

  1. Alright, so I stumbled upon 66233vn and thought, ‘why not?’ Honestly, pretty impressed with the mobile experience. Runs smooth on my phone, and I haven’t had any issues. Good for a quick spin when you’re on the go. Give 66233vn a download!

  2. The VIP program here is genuinely worth joining since rewards actually matter and roll over reasonably. I enjoy the personalized promotions that pop up in my account and the game selections fit my local preferences perfectly. Support team chats in a friendly way and solves issues fast. bdviptaka777

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now