25 हजार का इनामी अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ मे गिरफ्तार

25 हजार का इनामी अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ मे गिरफ्ता

बरेली । नरेन्द्रपाल सिंह पुत्र श्री ओमपाल सिंह निवासी भुर्जी टोला नई बस्ती थाना आंवला ने पिछले साल 23 अगस्त को पुलिस को सूचना दी कि 22 अगस्त को रात्रि में शिवपुरी सिवाला फैक्ट्री के पास अज्ञात अभियुक्तो द्वारा मेरी मोटर साईकिल के आगे मोटर साईकिल लगाकर मेरी मोटर साईकिल व 4 पुराने व 1 नया मीटर आदि समान लूट कर ले गये। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अभियुक्त राहुल व विशाल पुत्र ताराचन्द निवासी शिव मंदिर के पास ताड़ीखाना रोड़ आजमनगर थाना कोतवाली का नाम सामने आया। अभियुक्त राहुल को गिरफ्तार कर पूर्व में ही जेल भेजा जा चुका है। अभियुक्त विशाल की गिरफ्तारी हेतु 16 मार्च पर पुलिस ने 25 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया और आज सुबह तड़के को सिरौली पुलिस ने लीलौर झील के पास विशाल पुत्र ताराचन्द निवासी शिव मंदिर के पास ताड़ीखाना रोड़ आजमनगर थाना कोतवाली को पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में गिरफ्तार किया। अभियुक्त द्वारा पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से फायर किया गया, पुलिस द्वारा की गयी आत्मरक्षार्थ फायरिंग में अभियुक्त के पैर मे गोली लगने से घायल हो गया।उसके कब्जे से 1 तमंचा, 1 खोखा कारतूस, 1 जिंदा कारतूस 315 बोर व एक मोटर साइकिल बरामद हुई। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष राम रतन सिंह , वउपनि मनोज कुमार , उनि राजकुमार सिंह, उनि अंकित राणा , हेका कुलदीप कुमार , का मोनू कुमार , का भारतवीर मलिक,
का निशान्त चौधरी , का मनोज कुमार मौजूद थे।

6 thoughts on “25 हजार का इनामी अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ मे गिरफ्तार”

  1. Downloaded 8sbetapp and gave it a spin. The app’s performance is smooth, and I like the overall interface. Some lag when placing large bets, but otherwise, it’s a good experience. Mobile betting at its finest 8sbetapp.

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now