दरोगा के बेटे ने की विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश मंत्री की पिटाई।

बरेली में दरोगा के बेटे की दबंगई,

बरेली । तेज रफ्तार बाइक सवार दरोगा के बेटे ने की विश्व हिंदू महासंघ प्रदेश मंत्री स्कूटी सवार कार्यकर्ता को टक्कर मार दी। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ता ने इसकी शिकायत थाना कोतवाली में की।
थाना कोतवाली में पुलिस को दी तहरीर के मुताबिक थाना बारादरी के फालतू गंज शाहमतगंज निवासी मुकेश पुत्र रामकिशन नें बताया वह अपनी स्कूटी पर सवार होकर जंक्शन की ओर जा रहे थे। चौकी चौराहे पर तेज रफ्तार आते बाइक सवार ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वों टक्कर लगने से सड़क पर गिरे। आरोप हैं बाइक सवार युवक से जब उन्होंने इसका विरोध किया तों बाइक सवार युवक दारोगा के बेटा ने उनके साथ मारपीट की। युवक नें धौस जमाते हुए कहा गलती तुम्हारी हैं और मुझसे बदतमीजी कर रहे हो। अभी सारी अकड़ निकाल दूंगा मैं दरोगा का बेटा हूं। भाजपा कार्यकर्ता का आरोप है चौकी चौराहे पर पुलिस मूक दर्शक बनी देखती रही और आरोपी युवक उनके साथ मारपीट करता रहा। युवक ने उनकी आंख पर चाबी से हमला किया इसके अलावा उनके कान पर भी चोट आई है। स्थानीय पुलिस दोनों को कोतवाली ले आई। वही भाजपा कार्यकर्ता का आरोप है दरोगा के बेटे उदय प्रताप सिंह ने उनके साथ मारपीट की इस दौरान उनकी सोने की चेन भी टूटकर गिर गईं। वहीं उन्होंने आरोपी युवक के खिलाफ कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। वही घायल भाजपा कार्यकर्ता की सूचना मिलने पर मौके पर भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष उमेश कठेरिया भी अपने कार्यकर्ताओं के साथ कोतवाली में पहुंच गए थे।

वर्जन….
पूर्व महानगर अध्यक्ष उमेश कठेरिया नें कहा मुकेश भाजपा कार्यकर्ता के साथ-साथ जमीनी स्तर के लोगों से भी जुड़े हैं वह लगातार जरूरतमंदों की मदद करते चले आ रहे हैं। इसके अलावा वों विश्व हिंदू महासंघ में मंत्री हैं इनके साथ घटना हुई है जिसमें इनको चोटे भी आई है पुलिस ने मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। पुलिस से हम न्याय की उम्मीद करते हैं।

 

8 thoughts on “दरोगा के बेटे ने की विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश मंत्री की पिटाई।”

  1. Let me tell you about iddragon969 because it has completely changed how I approach my daily gaming routine. The bonuses are straightforward and never come with confusing rules that trip you up. I love how they treat regular users with respect and always keep the platform updated with top notch entertainment options. iddragon969

  2. I really enjoy how they cater to Spanish speakers while keeping everything in English for international visitors. The promotions are straightforward and never come with hidden conditions. Great community vibes. mexox

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now