मंत्री ने 1362 लाभार्थियों को घरौनियो के दस्तावेज सौपे

Screenshot

स्वामित्व योजना के तहत ग्रामीणों को उनके घरों के मालिकाना हक का दस्तावेज घरौनियो का आज वितरण किया गया। यह खतौनी की तरह ही घरों के लिए एक कानूनी दस्तावेज है। इससे ग्रामीणों को अपने घरों पर बैंक से कर्ज लेने और ग्राम पंचायतों को कर निर्धारण में मदद मिलेगी। इसी के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअल संवाद कार्यक्रम के जरिए बरेली में आज कलेक्ट्रेट सभागार में घरौनी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विरतण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर प्रदेश सरकार के पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह मौजूद रहे। इस दौरान जिले में 1362 लाभार्थियों को घरौनियो के दस्तावेज सौपे गए। इस अवसर पर पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा- प्रधानमंत्री जी ग्रामीण क्षेत्र में रह रहे लोगो को स्वामित्व योजना के तहत उनको घरौनी उपलब्ध कराई है इससे ऐसे परिवार जिनके पास कोई दस्तावेज नही थे अब अवसर अपना स्वामित्व योजना के जरिये प्रपत्र को दिखा सकते हैं। घरौनी तैयार हो ने से विवाद समाप्त होंगे, बैंकों से ऋण की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।

12 thoughts on “मंत्री ने 1362 लाभार्थियों को घरौनियो के दस्तावेज सौपे”

  1. Thank you for sharing excellent informations. Your site is so cool. I’m impressed by the details that you’ve on this site. It reveals how nicely you understand this subject. Bookmarked this web page, will come back for more articles. You, my pal, ROCK! I found just the information I already searched everywhere and simply could not come across. What a great website.

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now