जमीन में माया की बात कहकर तांत्रिकों ने ठग लिए 5 लाख ,दो गिरफ्तार

बरेली । भमोरा पुलिस ने बुजुर्ग दंपति के साथ ठगी करने वाले दो तांत्रिकों को गिरफ्तार किया है साथ ही उनके पास से ठगी किये 50 हजार रुपए भी बरामद किए है। जानकारी के मुताबिक ठगों ने  एक बुजुर्ग दंपति को उनके घर मे माया होने की बात कहकर अपनी बातों में  ले लिया । इसके बाद ठगों ने बुजुर्ग के घर मे पूजा पाठ करके माया निकालने का खर्चा 5 लाख रुपए बताया ।
बुजुर्ग ठगों की बातों में आ गया । जिस दिन पूजा का दिन आया उस दिन तीन ठगों ने एक मिट्टी की हांडी में  बुजुर्ग से पांच लाख रखवाये । जैसी पूजा शुरू होने थी उससे पहले 5 फिट का एक गड्डा खोदा गया और पड़ोस में  पूजा करना शुरू किया । इस बीच जब पूजा शुरू हुई तो ठगों ने बुजुर्ग दंपति पर कोई सुगंधित पदार्थ डाला , पदार्थ डालते ही बुजुर्ग दंपति बेहोश हो गए और तीनों ठग पांच लाख रुपये लेकर चम्पत हो गए । जब बुजुर्ग दंपति को अपने साथ हुई ठगी होने का एहसास हुआ तो 10 नवंबर को पीड़ित ने एसएसपी बरेली से शिकायत की । इसके बाद मुकदमा दर्ज हुआ , 12 नवंबर को पुलिस घटना के दो आरोपी सादिक अली , निवासी देवरनिया ,शेर खा निवासी भोजीपुरा को गिरफ्तार कर उनके पास से 50 हजार रुपये बरामद कर लिए। जबकि उनका एक साथी नजाकत अली फरार है।
एसएसपी सिटी मानुष पारीख ने बताया कि तंत्र मंत्र कर माया निकालने के नाम पर वादी के साथ 5 की ठगी की घटना सामने आई थी। इस घटना में आरोपियों ने बुजुर्ग दंपति के ऊपर कोई सुगंधित केमिकल डालकर बेहोश कर दिया था और उसके पांच लेकर फरार हो गए थे। पुलिस ने घटना के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर 50 हजार रुपये बरामद कर लिये है। एक आरोपी अभी फरार है। दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी भोजीपुरा क्षेत्र से की गई है।

2 thoughts on “जमीन में माया की बात कहकर तांत्रिकों ने ठग लिए 5 लाख ,दो गिरफ्तार”

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now