पिटबुल ने अपने मालिक पर ऊपर हमलाकर किया घायल

बरेली । एक डॉग लवर को पिटबुल प्रजाति का कुत्ता पालना महंगा पड़ गया । कुत्ते मालिक की बस  यह गलती थी कि उसने अपने पिटबुल को घुमाने के बाद प्यार से उसके सिर पर हाथ फेर दिया था । बस क्या था पिटबुल बिगड़ गया और अपने ही मालिक की जान का दुश्मन बन गया । पितबुलने सीधे अपने मालिक के मुहं पर हमला कर उसके चहेरे पर गहरे जख्म दे दिए । उसे तुरंत बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।
यह घटना सीबीगंज थाना क्षेत्र की है।जहां डॉक्टर ने उसके चहेरे की सर्जरी की है। बताया जाता है इस बीच पिटबुल मालिक के परिजनों ने उसे जंगल मे ले।जाकर कहीं छोड़ दिया। जानकारी के मुताबिक सीबीगंज के खलीलपुर रोड  शिव ज्ञान डिग्री कालेज के चेयर मैन शंकर लाल के बेटे आदित्य शंकर गंगवार ने पिटबुल जाति का एक सफेद रंग का कुत्ता करीब पिछले 6 माह से पाल रखा था । हालांकि कुत्ते की यह पिटबुल जाति कई देशों में पालने पर प्रतिबंध लगा हुआ है। पिटबुल प्रेमी आदित्य शंकर अपने  कुत्ते को टहलाने के लिए उसके सिर पर हाथ फिरा रहा था तभी कुत्ते ने उसके चेहरे पर हमला कर गंभीर रूप से काट जख्मी कर दिया। परिजनो ने किसी तरह कुत्ते के हमले से उसे छुड़ाया। गंभीर घायल को उपचार के लिए महानगर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। सीबीगंज के वार्ड नंबर 22 के पार्षद शंकर लाल गंगवार का बेटा आदित्य शंकर लाल पशु प्रेमी है। इसी कारण उसने अपने घर में दो कुत्ते पाल रखे थे । इसमें एक रोट रोलर भी बताया जाता है। आदित्य खुद भी पार्षद का चुनाव भी लड़ चुका है पर आदित्य की छबि एक समाजसेवी की भी है।

1 thought on “पिटबुल ने अपने मालिक पर ऊपर हमलाकर किया घायल”

  1. In this great pattern of things you get a B- for hard work. Exactly where you misplaced me ended up being on the particulars. As they say, details make or break the argument.. And it could not be much more correct in this article. Having said that, allow me inform you exactly what did do the job. The article (parts of it) is certainly rather persuasive and that is probably why I am making an effort in order to opine. I do not really make it a regular habit of doing that. 2nd, even though I can see the leaps in reason you come up with, I am not really convinced of exactly how you appear to unite your details which make the actual final result. For now I will yield to your issue however trust in the future you actually connect your facts much better.

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now