
बहेड़ी। दर्जनो बच्चो को हाफ़िज़ व कारी बनाने वाले हाफ़िज़ कारी मोहम्मद याकूब शेरी इस दुनिया से रुख़सत हो गए। उनकी मौत पर उनके चाहने वालों में गम् की लहर दौड़ गई।हर कोई उनका आखिरी दीदार करने के लिये उनके घर पर पहुंचा और उन्हें खिराजे अकीदत पेश की।
नगर के मोहल्ला शाहजी नगर निवासी हाफ़िज़ कारी मोहम्मद याकूब शेरी की मंगलवार को ह्रदय गति रुकने की वजह से मौत हो गई। वह करीब 40 साल पूर्व ग्राम मवई से यहाँ आये थे उर फिर यहीं पर बस गए। अपनी जिंदगी में उन्होंने दर्जनों बच्चो को तालीम देकर हाफ़िज़ कारी बनाया। उनकी मौत की खबर पर नगर के तमाम लोग उनके निवास पर पहुंचे और उन्हें खिराजे अकीदत पेश की। हाफ़िज़ कारी मोहम्मद याकूब को मंगवालर को सुपुर्दे खाक कर दिया गया। उनके जनाजे में सेकड़ों की तादाद में लोगों ने शिरकत की।









1 thought on “हाफ़िजों कारी मोहम्मद याकूब का ह्रदय गति रुकने से हुआ निधन”
Hey There. I found your blog using msn. This is a really well written article. I’ll make sure to bookmark it and return to read more of your useful info. Thanks for the post. I will certainly comeback.