
बरेली। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार के आदेश के क्रम में जनपद के अन्य विभागों के सहयोग से दिव्यांगजनों का सहायक उपकरण प्रदान किये जाने हेतु चिन्हांकन कार्य किया जायेगा। दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा पात्र दिव्यांगजनों को निशुल्क कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण प्रदान किये जाने के लिए चिन्हांकन शिविर का आयोजन विकासखण्ड मुख्यालयों पर विकासखण्ड परिसर में किया जायेगा।इसके अंतर्गत 23 जुलाई 2024 को विकासखण्ड परिसर बहेड़ी, 25 जुलाई को विकासखण्ड परिसर दमखोदा, 27 जुलाई को विकासखण्ड परिसर शेरगढ़, 30 जुलाई को विकासखण्ड परिसर आलमपुर जाफराबाद, 01 अगस्त 2024 को विकासखण्ड परिसर रामनगर, 06 अगस्त को विकासखण्ड परिसर मझगवाँ, 08 अगस्त को विकासखण्ड परिसर नवाबगंज, 13 अगस्त को विकासखण्ड परिसर भदपुरा, 16 अगस्त को विकासखण्ड परिसर फरीदपुर, 20 अगस्त को विकासखण्ड परिसर भुता, 22 अगस्त को विकासखण्ड परिसर मीरगंज, 24 अगस्त को विकासखण्ड परिसर फतेहगंज पश्चिमी, 27 को अगस्त विकासखण्ड परिसर क्यारा, 29 अगस्त को विकासखण्ड परिसर बिथरी चैनपुर तथा 31 अगस्त को विकासखण्ड परिसर भोजीपुरा में दिव्यांगजनों के चिन्हांकन हेतु शिविरों का आयोजन किया जायेगा।दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी ने बताया है कि जनपद के ऐसे पात्र दिव्यांग जिन्हें गत तीन वर्षों में सहायक उपकरण प्राप्त नहीं हुए हैं तथा उन्हें कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण की आवश्यकता है। जैसे- ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर, बैशाखी, श्रवणयंत्र, एम0आर0 किट, लेप्रोसी किट, ब्रेल किट, स्मार्ट केन आदि दिये जाने हेतु चिन्हांकन शिविर में लाभार्थी अपने साथ सक्षम अधिकारी द्वारा निर्गत 40 प्रतिशत अथवा इससे अधिक दिव्यांगता का दिव्यांग प्रमाण पत्र एवं यू0डी0आई0डी0 कार्ड, सक्षम अधिकारी द्वारा निर्गत आय प्रमाण पत्र (शहरी क्षेत्र 56460 रूपये एवं ग्रामणी क्षेत्र 46080 रूपये), जाति एवं निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड एवं राशन कार्ड नम्बर, एक रंगीन फोटो, उपकरण के लिए चिकित्सा अधिकारी से संस्तुति प्रमाण पत्र सहित अपने निकट के विकासखण्डों में निर्धारित तिथियों में अधिक से अधिक दिव्यांगजन पहुँच कर लाभ उठाएं।ऐसे दिव्यांगजन जिनके पास कोई प्रपत्र नहीं है। वह भी चिन्हांकन शिविर में उपस्थित हों सकते हैं, जिससे उनका दिव्यांगता प्रमाण पत्र यू0डी0आई0डी0 कार्ड जारी कराकर शिविर के माध्यम से लाभान्वित किया जा सके।









3 thoughts on “डीएम ने दिव्यांगजनों को निशुल्क कृत्रिम अंग देने के लिए विकासखण्डों में शिविरों का आयोजन के दिये निर्देश”
Good info. Lucky me I reach on your website by accident, I bookmarked it.
I would like to thank you for the efforts you have put in writing this site. I am hoping the same high-grade blog post from you in the upcoming as well. Actually your creative writing abilities has encouraged me to get my own site now. Actually the blogging is spreading its wings rapidly. Your write up is a great example of it.
I think other web site proprietors should take this website as an model, very clean and fantastic user genial style and design, let alone the content. You’re an expert in this topic!