
देवरनियां। आनलाइन हाजिरी के विरोध में चल रहे आन्दोलन के दौरान शनिवार को ब्लाक दमखोदा के सभी 37 स्कूल शिक्षकों ने संकुल शिक्षक पद से सामूहिक इस्तीफ़ा दिए हैं। इस दौरान ब्लाक संसाधन केन्द्र रिछा पर पहुंच कर प्रदर्शन कर विरोध भी जताया।
आज ब्लॉक दमख़ोदा में ऑनलाइन उपस्थित के विरोध में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ दमख़ोदा के तत्वावधान में शनिवार को ब्लाक के सभी 37 स्कूल के शिक्षकों द्वारा सामूहिक इस्तीफ़ा देने का आह्वान किया गया था। जिसपर संघ के ब्लाक अध्यक्ष और जिला उपाध्यक्ष मनोज गंगवार और जिला संयुक्त मंत्री और ब्लाक दमखोदा के मंत्री तपन सिंह मौर्य ने जोर देकर कहा शिक्षक केवल अब शिक्षण कार्य ही करेंगे, विभिन्न स्कूल शिक्षक साथी सतत टेलीफोनिक सम्पर्क के माध्यम से मांग कर रहे थे, संगठन ने उनकी इच्छाओं का सम्मान करते हुए चार बर्ष से निष्ठापूर्ण तरीके से काम करने के पश्चात संगठन ने पहल कर सामूहिक त्यागपत्र का आह्वाहन किया जिसपर दोपहर बाद सभी स्कूल शिक्षकों ने ब्लॉक संसाधन केंद्र पहुंच कर सामूहिक त्याग पत्र दिया।
सेकेण्ड शनिवार का अवकाश होने पर उन्होंने सामूहिक त्याग पत्र बीईओ प्रेमसुख गंगवार के व्हाटसाअप पर भेज दिए और सोमवार को बीएसए को मिलकर मूल कापी देने ली बात कही।इस दौरान जिला मंत्री और ब्लाक के एआरपी बलवीर सिंह, ब्लाक अध्यक्ष मनोज गंगवार और जिला संयुक्त मंत्री तपन सिंह मौर्य की अगुवाई में ब्लाक संसाधन केन्द्र पर आनलाइन हाजिरी के सरकार के आदेश के खिलाफ प्रदर्शन किया। और ऐलान किया कि जब तक आदेश वापस नहीं होता, तब तक विरोध जारी रहेगा।
इस दौरान ज़िलामंत्री बलबीर सिंह, जिला संगठन मंत्री मोर किशोर मौर्य, ब्लॉक कोषाध्यक्ष पंकज सिंह, संयुक्त मंत्री सत्यपाल गंगवार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रमोद गंगवार, संगठन पदाधिकारियों के साथ सभी संकुल प्रभारी दशरथ सिंह गंगवार, योगेन्द्र गंगवार उर्फ़ टिल्लू, वीरेंद्र सिंह, ओमप्रकाश, क्षेत्रपाल गंगवार, मोहम्मद अक़ील, रिजवान अहमद, उमैर सिद्दीकी, राधेश्याम, अफसार अहमद, पुष्पेंद्र कुमार, लख्मीचन्द्र, कवीन्द्र कुमार, सत्यप्रकाश,आदि उपस्थित रहे।
इन्होंने दिए सामूहिक इस्तीफे
सत्य पाल गंगवार, मोहम्मद आक़िल, गोप कुमार गंगवार, फहीम अहमद, मनोज गंगवार ( शिक्षक संघ अध्यक्ष), मोहम्मद सादिक़, जगदीश चंद्र पाली, थान सिंह, उमेश चन्द्र श्रीवास्तव, अफसार अहमद, राधे श्याम, लख़मी चन्द्र अहेरिया, पुष्पेंद्र कुमार, (ब्लाक अध्यक्ष यूटा), गौरव गंगवार, कवेंद्र सिंह, प्रमोद कुमार, राजेश कुमार, हरेंद्र सिंह, योगेन्द्र गंगवार, दशरथ सिंह, क्षेत्रपाल गंगवार, रूप नारायण, रिज़वान अहमद, सत्य प्रकाश, रामस्वरूप, वीरेन्द्र सिंह, ओमप्रकाश, वीरेन्द्र कुमार, सोनाल, धर्मेन्द्र पाल, दानिश उर्रहमान, कुलवीर, उमैर अहमद, वीरेन्द्र सिंह, पुष्पेंद्र कुमार, रामस्वरूप, हैदर अली, रामकुमार









3 thoughts on “आनलाइन हाजिरी के विरोध को मिली धार, दमखोदा ब्लाक में तीन दर्जन स्कूल शिक्षकों ने दिये सामूहिक इस्तीफे”
I have not checked in here for a while because I thought it was getting boring, but the last several posts are good quality so I guess I will add you back to my everyday bloglist. You deserve it my friend 🙂
I like the helpful info you supply for your articles. I’ll bookmark your blog and test again right here regularly. I’m somewhat certain I will be told many new stuff right right here! Best of luck for the following!
I believe this website contains some real wonderful info for everyone. “Few friendships would survive if each one knew what his friend says of him behind his back.” by Blaise Pascal.