डीएम ने दिव्यांगजनों  को निशुल्क कृत्रिम अंग देने के लिए  विकासखण्डों में शिविरों का आयोजन के दिये निर्देश

बरेली। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार के आदेश के क्रम में जनपद के अन्य विभागों के सहयोग से दिव्यांगजनों का सहायक उपकरण प्रदान किये जाने हेतु चिन्हांकन कार्य किया जायेगा। दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग  द्वारा पात्र दिव्यांगजनों को निशुल्क कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण प्रदान किये जाने के लिए चिन्हांकन शिविर का आयोजन विकासखण्ड मुख्यालयों पर विकासखण्ड परिसर में किया जायेगा।इसके अंतर्गत 23 जुलाई 2024 को विकासखण्ड परिसर बहेड़ी, 25 जुलाई को विकासखण्ड परिसर दमखोदा, 27 जुलाई को विकासखण्ड परिसर शेरगढ़, 30 जुलाई को विकासखण्ड परिसर आलमपुर जाफराबाद, 01 अगस्त 2024 को विकासखण्ड परिसर रामनगर, 06 अगस्त को विकासखण्ड परिसर मझगवाँ, 08 अगस्त को विकासखण्ड परिसर नवाबगंज, 13 अगस्त को विकासखण्ड परिसर भदपुरा, 16 अगस्त को विकासखण्ड परिसर फरीदपुर, 20 अगस्त को विकासखण्ड परिसर भुता, 22 अगस्त को विकासखण्ड परिसर मीरगंज, 24 अगस्त को विकासखण्ड परिसर फतेहगंज पश्चिमी, 27 को अगस्त विकासखण्ड परिसर क्यारा, 29 अगस्त को विकासखण्ड परिसर बिथरी चैनपुर तथा 31 अगस्त को विकासखण्ड परिसर भोजीपुरा में दिव्यांगजनों के चिन्हांकन हेतु शिविरों का आयोजन किया जायेगा।दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी ने बताया है कि जनपद के ऐसे पात्र दिव्यांग जिन्हें गत तीन वर्षों में सहायक उपकरण प्राप्त नहीं हुए हैं तथा उन्हें कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण की आवश्यकता है। जैसे- ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर, बैशाखी, श्रवणयंत्र, एम0आर0 किट, लेप्रोसी किट, ब्रेल किट, स्मार्ट केन आदि दिये जाने हेतु चिन्हांकन शिविर में लाभार्थी अपने साथ सक्षम अधिकारी द्वारा निर्गत 40 प्रतिशत अथवा इससे अधिक दिव्यांगता का दिव्यांग प्रमाण पत्र एवं यू0डी0आई0डी0 कार्ड, सक्षम अधिकारी द्वारा निर्गत आय प्रमाण पत्र (शहरी क्षेत्र 56460 रूपये एवं ग्रामणी क्षेत्र 46080 रूपये), जाति एवं निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड एवं राशन कार्ड नम्बर, एक रंगीन फोटो, उपकरण के लिए चिकित्सा अधिकारी से संस्तुति प्रमाण पत्र सहित अपने निकट के विकासखण्डों में निर्धारित तिथियों में अधिक से अधिक दिव्यांगजन पहुँच कर लाभ उठाएं।ऐसे दिव्यांगजन जिनके पास कोई प्रपत्र नहीं है। वह भी चिन्हांकन शिविर में उपस्थित हों सकते  हैं, जिससे उनका दिव्यांगता प्रमाण पत्र यू0डी0आई0डी0 कार्ड जारी कराकर  शिविर के माध्यम से लाभान्वित किया जा सके।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now