मुठभेड़ में लूट का आरोपी  गिरफ्तार , घटना में दरोगा भी घायल 

बरेली।  इज्जतनगर थाना क्षेत्र में बीती रात हुई पुलिस ने मुठभेड़ में एक बदमाश को गिरफ्तार किया है साथ ही घटना में एक बदमाश भागने में सफल रहा है।  पुलिस ने बदमाश के पास एक जोड़ी लूटे हुए कुंडल के साथ एक अवैध तमंचा और एक धारधार हथियार को  भी वरामद भी हुआ है। इस घटना में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई आमने सामने हुई मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगने के साथ एक एक पुलिसकर्मी भी घटना में घायल हो गया। पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के जिला अस्पताल में भर्ती कराया है जहां दोनों का इलाज डॉक्टरों द्वारा किया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक थाना इज्जत नगर  को नैनीताल रोड पर वाहन चेकिंग के दौरान दो बदमाशों के  स्कूटी पर रोड़ नंबर 8 स्थित सेन्ट्रल स्कूल के पास देखे जाने की सूचना थी।  जब पुलिस मौके पर पहुंची तो  पुलिस ने दोनों को रोकने का प्रयास किया पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने की कोशिश करने लगे।  जब पुलिस ने बदमाशों को ललकारते हुए रोकने की कोशिश तो बदमाशों ने पुलिस को जान से मारने की कोशिश करते हुए फायरिंग कर दी , इस घटना में एक बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल हो गया और एक बदमाश अँधेरा का फायदा उठाते हुए भागने में रहा। हालाँकि इस घटना में बदमाशों के साथ हुई मुठभेड़ में दरोगा मुकेश चौहान भी घायल हो गए।  बताया जाता है बदमाशों  ने कुछ दिन पूर्व मिथिलापुरी में बिस्कुट  विक्रेता  घर में घुसकर लूटपाट की थी।
एसपी सिटी भाटी ने बताया कि इज्जतनगर थाना क्षेत्र के नैनीताल रोड पर पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी थी इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि रोड नंबर 8 पर सेंट्रल स्कूल के पास स्कूटी से बदमाश घूम रहे है और यह बदमाश लूट की घटनाओं में शामिल हो सकते है। इसके बाद मौके पर पहुंची इज्जतनगर पुलिस  ने बदमाशों को रोकने की कोशिश की , लेकिन बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी , जब पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की तो पुलिस की गोली से एक बदमाश घायल हो गया और उसके कुछ साथी भागने में सफल हो गए। पुलिस मोके से फरार बदमाशों की तलाश में जुटी है जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

1 thought on “मुठभेड़ में लूट का आरोपी  गिरफ्तार , घटना में दरोगा भी घायल ”

  1. I have to show my appreciation to the writer just for bailing me out of such a instance. After surfing around throughout the online world and meeting principles that were not beneficial, I thought my entire life was gone. Being alive without the solutions to the problems you have solved through your main guideline is a serious case, and ones which could have adversely damaged my career if I hadn’t discovered your website. Your ability and kindness in handling all the things was excellent. I don’t know what I would’ve done if I had not come upon such a solution like this. I can also at this time look ahead to my future. Thanks for your time very much for this reliable and result oriented help. I won’t think twice to recommend the sites to anyone who would like recommendations on this area.

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now