
बरेली। दरगाह आला हज़रत से जुड़ा संगठन आला हज़रत हुज़ूर ताजुशशरिया वेलफेयर सोसायटी ने इस वर्ष लगभग 100 बच्चों को जनकपुरी स्थित डेल्टा कोचिंग में नीट व यूपीएससी की मुफ्त कोचिंग करायी थी। जिसमें कुल 7 बच्चें सफल हुए व 30 बच्चों ने अच्छे अंक प्राप्त किए है। दरगाह के 105 साल पुराने संगठन जमात रज़ा-ए-मुस्तफ़ा के राष्ट्रीय महासचिव व भारत गौरव रत्न से सम्मानित फरमान हसन खान (फरमान मियां) का मिशन आधुनिक शिक्षा को बढ़ावा दे रहे हैं। उनके प्रयासों से अब तक बड़ी संख्या में डाक्टर और कंप्यूटर इंजीनियर बन रहे हैं।सोसायटी द्वारा समाज के हर तबके की मदद की जा रही है संस्था पिछले सालों में भी अधिक संख्या में नीट की मुफ्त कोचिंग करा चुकी है। जिसमें कई बच्चे सफल हुए। इसके अलावा गरीबो के मुफ्त ऑपरेशन जिसमे कैंसर, हार्ट व गंभीर बीमारी का इलाज व ऑपरेशन भी समय-समय पर ज़रूरतमंद लोगो के कराए जा रहे है।

फरमान मियां ने बताया कि समाज का ऐसा गरीब तबका जो पढ़ने में मेधावी है लेकिन माँ बाप की आर्थिक तंगी की वजह से आगे की पढ़ाई नही कर पा रहे है उनको सोसायटी द्वारा मुफ्त कोचिंग करायी जा रही है। सोसाइटी का मिशन है कि समाज के निचले तबके तक स्वास्थ्य और शिक्षा पहुंचे। सामाजिक असमानता को कम करने के लिए जरूरी है कि समाज से मज़दूर का बच्चा भी इंजीनियर, कंप्यूटर विशेषज्ञ और डाक्टर बने। ऐसे मेधावी बच्चे जिनके माता-पिता किसी कारण वश आगे पढ़ाई नहीं करा पाते हैं। संगठन ऐसे बच्चों को बिना किसी भेदभाव के हरसंभव मदद करती है। इस बार भी सात बच्चे में नीट में पास हुए हैं।इसी कड़ी में इस साल जनकपुरी की डेल्टा कोचिंग में लगभग 100 बच्चों को मुफ़्त कोचिंग करायी गयी जिसमे 7 बच्चें अच्छे-अच्छे नंबर से सफल हुए। फरमान मियां ने डेल्टा कोचिंग के डायरेक्टर सय्यद जसीम व मोहम्मद मोइद को 70% रिजल्ट पर मुबारकबाद दी। नीट में कामयाब होने वाले सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की।डेल्टा कोचिंग के डायरेक्टर इंजीनियर सय्यद जसीम ने बताया कि फैजान ने 620, देवेंद्र कुमार ने 651,दिव्यांश ने 580,फैजान 588,मोइन खान ने 532,सीमा ने 528,अब्दुल्ला ने 552 अंकों के साथ परीक्षा पास की है। शिक्षा छेत्र से जुड़े डॉ मेहंदी हसन ने बच्चो के उज्वल भविष्य की कामना की।इस मौक़े पर संस्था के नवाब अरशद हसन खां, जुल्फिकार अहमद,जफर बेग,साजिद अली,,शमीम अहमद,राशिद अली, समरान खान,मोईन खान,शाईबउद्दीन रज़वी,साकिब अली, नवेद खान,आदि ने मुबारकबाद दी।









3 thoughts on “आला हज़रत ताजुशशरिया सोसायटी की मदद से 7 बच्चों ने नीट परीक्षा में कामयाबी हासिल की”
Wohh precisely what I was looking for, thankyou for putting up.
I used to be suggested this web site by way of my cousin. I am now not certain whether or not this post is written by him as no one else recognize such distinctive about my trouble. You’re amazing! Thank you!
I wanted to write a comment to say thanks to you for those nice strategies you are posting on this site. My considerable internet search has now been rewarded with wonderful tips to talk about with my classmates and friends. I would believe that many of us site visitors actually are unquestionably endowed to be in a fabulous community with so many perfect people with insightful points. I feel rather blessed to have discovered your web pages and look forward to plenty of more amazing moments reading here. Thank you again for all the details.