आला हज़रत ताजुशशरिया सोसायटी की मदद से 7 बच्चों ने नीट परीक्षा में कामयाबी हासिल की

 बरेली।  दरगाह आला हज़रत से जुड़ा संगठन आला हज़रत हुज़ूर ताजुशशरिया वेलफेयर सोसायटी ने इस वर्ष लगभग 100 बच्चों को जनकपुरी स्थित डेल्टा कोचिंग में नीट व यूपीएससी की मुफ्त कोचिंग करायी थी। जिसमें कुल 7 बच्चें सफल हुए व 30 बच्चों ने अच्छे अंक प्राप्त किए है। दरगाह के 105 साल पुराने संगठन  जमात रज़ा-ए-मुस्तफ़ा के राष्ट्रीय महासचिव व भारत गौरव रत्न से सम्मानित फरमान हसन खान (फरमान मियां) का मिशन आधुनिक शिक्षा को बढ़ावा दे रहे हैं। उनके प्रयासों से अब तक बड़ी संख्या में डाक्टर और कंप्यूटर इंजीनियर बन रहे हैं।सोसायटी द्वारा समाज के हर तबके की मदद की जा रही है संस्था पिछले सालों में भी अधिक संख्या में नीट की मुफ्त कोचिंग करा चुकी है। जिसमें कई बच्चे सफल हुए। इसके अलावा गरीबो के मुफ्त ऑपरेशन जिसमे कैंसर, हार्ट व गंभीर बीमारी का इलाज व ऑपरेशन भी समय-समय पर ज़रूरतमंद लोगो के कराए जा रहे है।
फरमान मियां ने बताया कि समाज का ऐसा गरीब तबका जो पढ़ने में मेधावी है लेकिन माँ बाप की आर्थिक तंगी की वजह से आगे की पढ़ाई नही कर पा रहे है उनको सोसायटी द्वारा मुफ्त कोचिंग करायी जा रही है। सोसाइटी का मिशन है कि समाज के निचले तबके तक स्वास्थ्य और शिक्षा पहुंचे। सामाजिक असमानता को कम करने के लिए जरूरी है कि समाज से मज़दूर का बच्चा भी इंजीनियर, कंप्यूटर विशेषज्ञ और डाक्टर बने। ऐसे मेधावी बच्चे जिनके माता-पिता किसी कारण वश आगे पढ़ाई नहीं करा पाते हैं। संगठन ऐसे बच्चों को बिना किसी भेदभाव के हरसंभव मदद करती है। इस बार भी सात बच्चे में नीट में पास हुए हैं।इसी कड़ी में इस साल जनकपुरी की डेल्टा कोचिंग में लगभग 100 बच्चों को मुफ़्त कोचिंग करायी गयी जिसमे 7 बच्चें अच्छे-अच्छे नंबर से सफल हुए। फरमान मियां ने डेल्टा कोचिंग के डायरेक्टर सय्यद जसीम व मोहम्मद मोइद को 70% रिजल्ट पर मुबारकबाद दी। नीट में कामयाब होने वाले सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की।डेल्टा कोचिंग के डायरेक्टर इंजीनियर सय्यद जसीम ने बताया कि फैजान ने 620, देवेंद्र कुमार ने 651,दिव्यांश ने 580,फैजान 588,मोइन खान ने 532,सीमा ने 528,अब्दुल्ला ने 552 अंकों के साथ परीक्षा पास की है। शिक्षा छेत्र से जुड़े डॉ मेहंदी हसन ने बच्चो के उज्वल भविष्य की कामना की।इस मौक़े पर संस्था के नवाब अरशद हसन खां, जुल्फिकार अहमद,जफर बेग,साजिद अली,,शमीम अहमद,राशिद अली, समरान खान,मोईन खान,शाईबउद्दीन रज़वी,साकिब अली, नवेद खान,आदि ने मुबारकबाद दी।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now