




बरेली। प्राधिकरण की प्रवर्तन टीम द्वारा पीलीभीत बाईपास रोड पर नगर पंचायत रिठौरा में 4 अवैध कालोनियों एवं सैदपुर चुन्नी लाल पर शंकर ढाबे के विरूद्व की गयी ध्वस्तीकरण की कार्यवाही जिसमें नरेन्द्र गंगवार द्वारा पीलीभीत बाईपास नगर पंचायत रिठौरा भरसा रोड पर लगभग 4000 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में बिना विकास प्राधिकरण की स्वीकृति के सड़क, नाली, साईट ऑफिस एवं भूखण्डों का चिन्हॉकन आदि का कार्य करते हुए अवैध कालोनी का निर्माण, विकास कार्य कराया जा रहा था।
राजीव कुमार द्वारा पीलीभीत बाईपास नगर पंचायत रिठौरा भरसा रोड पर लगभग 3500 वर्गमीटर क्षेत्रफल में बिना विकास प्राधिकरण की स्वीकृति के सड़क, नाली, साईट ऑफिस एवं भूखण्डों का चिन्हांकन आदि का निर्माण ,विकास कार्य कराया जा रहा था। राजीव डोंगरा द्वारा पीलीभीत बाईपास रोड पर ताज भट्टे के पास लगभग 4000 वर्गमीटर क्षेत्रफल में अवैध रूप से सड़क, नाली एवं भूखण्डों का चिन्हांकन आदि का निर्माण, विकास कार्य करते हुए अवैध कालोनी का विकास कार्य कराया जा रहा था। नसीरउद्दीन द्वारा पीलीभीत बाईपास रोड पर ताज भट्टे के पास लगभग 5000 वर्गमीटर क्षेत्रफल में अवैध रूप से सड़क, नाली एवं भूखण्डों का चिन्हांकन आदि का निर्माण, विकास कार्य करते हुए अवैध कालोनी का विकास कार्य कराया जा रहा था। शराफत द्वारा बड़ा बाईपास सैदपुर चुन्नी लाल पर शंकर ढ़ाबे के नाम से अवैध ढ़ाबे का संचालन किया जा रहा था, जिसे प्रवर्तन टीम द्वारा ध्वस्त कर दिया गया।उक्त अवैध कालोनियों के विरूद्ध उत्तर प्रदेश नगर योजना एवं विकास अधिनियम-1973 की सुंसगत धाराओं के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए प्राधिकरण के सहायक अभियन्ता हरीश चौधरी, अवर अभियन्तागण रमन अग्रवाल आदि एवं प्रवर्तन टीम के द्वारा 4 अवैध कालोनियों एवं 1 ढ़ाबे के विरूद्व ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गयी।











2 thoughts on “बीडीए ने अबैध बन रही कालोनियों पर चलाया बुलडोजर।”
I am not rattling fantastic with English but I find this real easy to read .
Hi! This is my first visit to your blog! We are a group of volunteers and starting a new initiative in a community in the same niche. Your blog provided us useful information to work on. You have done a marvellous job!