पोती को बचाने के लिए दादी ने सर्प को दबोचा मौत।

सीता देवी (72) विषैले सर्प को पकडे हुए .
  • पोती को बचाने के लिए दादी ने सर्प को दबोचा
  • पकड़ कमजोर होते ही सांप ने काटा, हुई मौत

शाहगंज, जौनपुर: क्षेत्र के अर्गूपुर कला गांव में बीती रात सो रही दादी, पोती की चारपाई पर विषैला सांप पहुंच गया। जो पोती की तरफ बढ़ रहा था और वृद्ध दादी की आंख खुल गई। दादी ने पोती को बचाने के लिए सांप को दबोच लिया। शोर सुनकर उठे परिवार को लोग माजरा देख कांप उठे। सांप को छोड़ने में हुई चूक के चलते वृद्धा को काट लिया। उपचार के लिए निजी चिकित्सालय लाया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।

उक्त गांव निवासी सीता देवी (72) अपनी पोती शमीला (24) के साथ एक ही चारपाई पर सो रही थी। देर रात चारपाई पर लगभग चार फिट का सांप चढ़ गया। बिस्तर के हिलने पर वृद्धा की आंख खुल गई, जो पोती की तरफ जा रहे सांप को देखा तो उसे अपने दोनों हाथ से ही दबोच लिया। इसी बीच शोर सुनकर परिवार के अन्य सदस्य भी जाग गए, जो वृद्धा के हाथ में सांप को देखकर दंग रह गए। साँप को आजाद कराने के दौरान उसने वृद्धा को काट लिया। आनन फानन में परिजन नगर के एक निजी अस्पताल लाए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रोते बिलखते परिजन मृतका की लाश को लेकर घर चले गए।

1 thought on “पोती को बचाने के लिए दादी ने सर्प को दबोचा मौत।”

  1. Thanks for one’s marvelous posting! I quite enjoyed reading it, you are a great author.I will be sure to bookmark your blog and will come back in the future. I want to encourage you to definitely continue your great job, have a nice weekend!

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now