आठ माह की बच्ची को मारकर बिन बताए दफनाने का आरो

कोर्ट के आदेश की भी अवहेलना, की दूसरी शादी

शिकायत करने गई महिला को पुलिस भगाया, कप्तान से शिकायत

बरेली। पहले तो पत्नी से विवाद के चलते 8 माह की बच्ची को जबरन मां से दूर रखा गया फिर उसकी मौत की खबर भी छुपाई गई जिसके चलते महिला ने कप्तान से शिकायत की है। थाना फतेहगंज पश्चिमी के ग्राम धनतिया निवासी नाजुल पत्नी जुनैद ने बताया कि उसका अपने पति जुनैद पुत्र इरशाद निवासी शेरगढ़ से पारिवारिक विवाद चल रहा है और प्रार्थनी मायके रह रही है। उक्त विवाद कोर्ट में विचाराधीन है एवं आठ माह की बच्ची मोमिना को जुनैद ने अपने पास रख लिया था जबकि कोर्ट ने मिलने का आदेश जारी किया था परंतु आरोपी ने प्रार्थनी को बच्ची से मिलने नहीं दिया। इतना ही नहीं बिना बताए दूसरी महिला मुस्कान से निक़ाह भी कर लिया। महिला ने बताया कि 31 मार्च 2025 को देर रात व्हाट्सएप स्टेटस से ज्ञात हुआ कि बच्चे की हालत खराब है परंतु कॉल करने पर कोई जवाब नहीं दिया गया। जानकारी हुई है कि 1 अप्रैल को बच्ची की मौत हो गई और प्रार्थनी को बिना बताए दफना भी दिया गया है। जिसकी शिकायत करने थाने पहुंचे तो पुलिस ने डांट कर वहां से भगा दिया महिला ने अपनी बच्ची की हत्या का आरोप लगाते हुए पति जुनैद उसका भाई मैसाद, बहनोई सोहिल व जुनैद की दूसरी पत्नी मुस्कान पर कार्यवाही करते हुए न्याय की मांग की है।

3 thoughts on “”

  1. 21Bets, alright! I’ve heard a few things about it. Seems legit and the interface looks pretty user-friendly. Definitely worth checking out if you’re looking for a place to put down some bets. You can check them out at 21bets

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now