फांसी के फंदे पर लटका मिला बिजली विभाग के संविदा कर्मचारी का शव

बरेली । थाना प्रेमनगर क्षेत्र के सुर्खा खाना सूर्या बैंकट हॉल के पास के रहने वाले बिजली विभाग के संविदा कर्मचारी ने बीती रात को घर के कमरे में ही पंखा में गमछे से फंदा बनाकर लटकर आत्म हत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा

परिजनों ने बताया 32 वर्षीय राजीव कश्यप पुत्र स्वर्गीय अजय कश्यप बिजली विभाग में संविदा कर्मचारी के पद पर तैनात थे इस समय सुभाष नगर पावर हाउस में बिजली के बिल जमा करते थे। बीती शाम घर पर अकेले थे पत्नी पूजा कश्यप दोनों बेटों के साथ मायके सुभाष नगर के गणेश नगर गई हुई थी पत्नी पूजा ने शाम को फोन किया राजीव ने उठाया नहीं उसके बाद पड़ोस में फोन करके उन्हें बताया की राजीव फोन नहीं उठा रहे है जब उन्होंने जाकर देखा की राजीव कश्यप घर में पंखे से लटका हुआ था पड़ोसी ने उसकी पत्नी को सूचना दी परिवार वाले घटना स्थल सुर्खावान खाना घर पर पहुंचे तो राजीव पंखे से अंगोछा के द्वारा लटका हुआ था परिवार वालों ने पुलिस को सूचना दी घटनास्थल पर पुलिस पहुंची पुलिस ने शव को कब्जा में लेकर शव को पोस्टमार्टम को भेजा। और पुलिस घटना की जांच में जुट गई। परिवार वालों का शक है की राजीव कश्यप घर में अकेला था परिजनों ने बताया कुछ दिन पहले उनके विभाग के कर्मचारियों से विवाद हो गया था तो किसी ने घटना को अंजाम तो नहीं दिया है।

10 thoughts on “फांसी के फंदे पर लटका मिला बिजली विभाग के संविदा कर्मचारी का शव”

  1. RG88 is my trusted platform. Easy sign-up, lots of game options, and secure transactions. I’ve been playing here for months and it’s been smooth sailing all the way. Happy gaming! rg88

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now