लवजिहाद के मामले पिता पुत्र दोषी , पुत्र को आजीवन कारावास , पिता को दो साल की सजा

बरेली ।  लव जिहाद के एक मामले में अपर सत्र न्यायाधीश रवि दिवाकर ने बड़ा फैसला सुनाया है। अपर सत्र न्यायाधीश फास्ट ट्रैक प्रथम रवि कुमार दिवाकर ने मुस्लिम युवक द्वारा हिन्दू लड़की से अपनी पहचान छिपाकर दुष्कर्म करने के मामले में एक युवक को आजीवन कारावास की सजा सुनाने के साथ पिता को 2 साल की सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। देवरनिया पुलिस के मुताबिक वर्ष 2023 में वादिनी ने तहरीर बताया था कि उस मुस्लिम युवक  आमिल द्वारा प्यार के झूठे वादों में बहकाकर घर तथा होटल में बंन्धक बनाकर बार-बार बलात्कार करने ,मारपीट करने के साथ  जान से मारने की धमकी दी  गई ।

 

 

 

 

इस संबंध में थाना-देवरनिया पर धारा 376 (2) 323/504/506 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था। जिसमें विवेचक निरीक्षक इन्द्र कुमार तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक थाना देवरनिया ने  विवेचना प कर माननीय न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल करने के पर माननीय न्यायालय द्वारा मुक़दमे में आरोपीन आलिम और  पिता साबिर के  विरूद्ध आरोप पत्र माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया था , जिसमें अभियोजन पक्ष द्वारा 06 गवाह पेश किए गये, माननीय न्यायालय फास्ट ट्रैक कोर्ट ने  मुक़दमे में दोषी मानते हुए   मो0 आलिम को आजीवन कारावास के दण्ड के साथ 1,00,000/- रूपये का आर्थिक दंड लगाया है । साथ ही अर्थदण्ड अदा न करने पर 02 वर्ष का अतिरिक्त सश्रम कारावास की सजा सुनाई । वही आलिम के पिता को 2 वर्ष की सजा भी सुनाई ।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now