बीडीए ने अबैध बन रही कालोनियों पर चलाया बुलडोजर।

प्राधिकरण की प्रवर्तन टीम द्वारा पीलीभीत बाईपास रोड पर नगर पंचायत रिठौरा में 4 अवैध कालोनियों एवं सैदपुर चुन्नी लाल पर शंकर ढाबे के विरूद्व की गयी ध्वस्तीकरण की कार्यवाही.

बरेली। प्राधिकरण की प्रवर्तन टीम द्वारा पीलीभीत बाईपास रोड पर नगर पंचायत रिठौरा में 4 अवैध कालोनियों एवं सैदपुर चुन्नी लाल पर शंकर ढाबे के विरूद्व की गयी ध्वस्तीकरण की कार्यवाही जिसमें नरेन्द्र गंगवार द्वारा पीलीभीत बाईपास नगर पंचायत रिठौरा भरसा रोड पर लगभग 4000 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में बिना विकास प्राधिकरण की स्वीकृति के सड़क, नाली, साईट ऑफिस एवं भूखण्डों का चिन्हॉकन आदि का कार्य करते हुए अवैध कालोनी का निर्माण, विकास कार्य कराया जा रहा था।
राजीव कुमार द्वारा पीलीभीत बाईपास नगर पंचायत रिठौरा भरसा रोड पर लगभग 3500 वर्गमीटर क्षेत्रफल में बिना विकास प्राधिकरण की स्वीकृति के सड़क, नाली, साईट ऑफिस एवं भूखण्डों का चिन्हांकन आदि का निर्माण ,विकास कार्य कराया जा रहा था। राजीव डोंगरा द्वारा पीलीभीत बाईपास रोड पर ताज भट्टे के पास लगभग 4000 वर्गमीटर क्षेत्रफल में अवैध रूप से सड़क, नाली एवं भूखण्डों का चिन्हांकन आदि का निर्माण, विकास कार्य करते हुए अवैध कालोनी का विकास कार्य कराया जा रहा था। नसीरउद्दीन द्वारा पीलीभीत बाईपास रोड पर ताज भट्टे के पास लगभग 5000 वर्गमीटर क्षेत्रफल में अवैध रूप से सड़क, नाली एवं भूखण्डों का चिन्हांकन आदि का निर्माण, विकास कार्य करते हुए अवैध कालोनी का विकास कार्य कराया जा रहा था। शराफत द्वारा बड़ा बाईपास सैदपुर चुन्नी लाल पर शंकर ढ़ाबे के नाम से अवैध ढ़ाबे का संचालन किया जा रहा था, जिसे प्रवर्तन टीम द्वारा ध्वस्त कर दिया गया।उक्त अवैध कालोनियों के विरूद्ध उत्तर प्रदेश नगर योजना एवं विकास अधिनियम-1973 की सुंसगत धाराओं के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए प्राधिकरण के सहायक अभियन्ता हरीश चौधरी, अवर अभियन्तागण रमन अग्रवाल आदि एवं प्रवर्तन टीम के द्वारा 4 अवैध कालोनियों एवं 1 ढ़ाबे के विरूद्व ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गयी।

1 thought on “बीडीए ने अबैध बन रही कालोनियों पर चलाया बुलडोजर।”

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now