रेप का मेडिकल कराने के लिए अस्पताल में चिल्लाती रही महिला, महिला ने काटा हंगामा 

 

बरेली। जिला अस्पताल मेंपीड़िता इज्जतनगर थाना क्षेत्र की रहने वाली है उसका आरोप है कि शनिवार की शाम को कोविड हॉस्पिटल के पास मेडिकल से दवा लेने गई थी कोविड अस्पताल के पास से कुछ लोग उसे जबरन कार में डाल कर ले गए महिला का कहना है कार में पांच लोग थे तीन लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया और बाद में गोली मार दी।
अस्पताल में भर्ती होने के बाद से न तो उसका रेप टेस्ट हुआ और न ही शरीर में फंसी गोली निकाली गई। परेशान होकर महिला इमरजेंसी वार्ड से बाहर आ गई और हंगामा करने लगी। उसने कहा कि इस तरह मेरी जान जा सकती है। तभी ड्यूटी पर तैनात पुलिस बलों के हाथ पैर फूल गए उन्होंने तुरंत अपने अधिकारियों को जानकारी दी तुरंत थाना कोतवाली से फोर्स पहुंच गया महिला को समझाया दुबारा से इमरजेंसी वार्ड में पहुंचा दिया।
रविवार का दिन होने के कारण अस्पताल में कोई सर्जन मौजूद नहीं था। यह जिला अस्पताल प्रशासन की गंभीर लापरवाही को दर्शाता है। रेप जैसे संगीन मामले में भी कई घंटों तक मेडिकल टेस्ट नहीं किया गया। दोपहर 12 बज गए थे महिला ने हंगामा करना शुरू कर दिया इमरजेंसी वार्ड से बाहर निकल बाहर आ गई।
मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने स्थिति को संभाला। पुलिस ने महिला को आधे घंटे में मेडिकल टेस्ट कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद महिला वार्ड में वापस चली गई। पुलिस ने अपने वरिष्ठ अधिकारियों को भी मामले की जानकारी दे दी है।

 

3 thoughts on “रेप का मेडिकल कराने के लिए अस्पताल में चिल्लाती रही महिला, महिला ने काटा हंगामा ”

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now