देश के सभी वोटरों को 11900/रू. प्रतिमाह वोटर पेंशन देने की मांग की

देश के सभी वोटरों को 11900/रू. प्रतिमाह वोटर पेंशन देने की मांग क

बरेली। वोटर पार्टी इंटरनेशनल ने गोयल कमेटी की रिपोर्ट को तत्काल प्रभाव से लागू करके देश के सभी वोटरों को 11900/रू. प्रतिमाह वोटर पेंशन देने की मांग करते हुए सेठ दामोदर स्वरूप पार्क में धरना प्रदर्शन की और जेल भरो आंदोलन के नारे लगाए और महामहिम राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को दिया।
भानु प्रताप ने कहा कि वोटर्स पार्टी इंटरनेशनल के कार्यकर्ताओं द्वारा पिछले कई बर्षों से सरकारों को लगभग प्रतिमाह ज्ञापन भेजे जा रहे है। जिसमें वोटरों द्वारा देश के सभी वोटरों को 11900 रुपए प्रतिमाह वोटरपेंशन दिये जाने के लिये 12 दिसम्बर 2011 को संसद की गोयल कमेटी द्वारा की गई सिफारिसों को लागू करने की मांग की जाती रही है। साथ ही बोटरों की अन्य लोक्तान्त्रिक मांगो को भी सरकारों के समक्ष रखा गया। परंतु प्रदेश व केन्द्र की दोनों सरकारें अपने अपने अधिकार क्षेत्र से सम्बंधित वोटरों की सभी मांगो को नजर अंदाज करती आई हैं। हम मांग करते हैं देश के प्रत्येक वोटर को 11900/रू. प्रतिमाह वोटर पेंशन दी जाए। प्रदर्शन के दौरान देवदत्त गंगवार, जोगराज मौर्य , शीतल, धारा गंगवार , ढकन लाल , मंशाराम यादव , राम निवास यादव , मदन यादव , सोमपाल गंगवार, महेश सिंह , राजेंद्र पाल, श्याम लाल, अवधेश कुमार , अनीता शाक्य, बाबूराम यादव , आदि मौजूद रहे।

6 thoughts on “देश के सभी वोटरों को 11900/रू. प्रतिमाह वोटर पेंशन देने की मांग की”

  1. I’ve been trying a few different sites lately and this one really stands out. The interface is super smooth and the payouts are fast. Definitely recommending k7win55 to my buddies.

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now