
रोडवेज बस कार की भीषण टक्कर में कव्वाल सहित 2 की मौत, 5 घाय
B
प्रोग्राम से लौट रहे अरशद कामली की टीम की कार रोडवेज से टकराई । मशहूर कव्वाल सईम और अकरम की मौत, पांच घायल ।
बरेली। उत्तर प्रदेश के जिला बरेली में शाही के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें पीलीभीत के मशहूर कव्वाल सईम (55 साल) और अकरम(32 साल) की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में अरशद कव्वाल समेत उनकी टीम के पांच सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका अस्पताल में उपचार चल रहा है।
अरशद कव्वाल, जिन्हें अरशद काम्बली के नाम से जाना जाता है, पीलीभीत के पूरनपुर थाना क्षेत्र के गहलुईया गांव के निवासी हैं। वे बुलंदशहर के कस्बा जेब से एक कव्वाली कार्यक्रम में प्रस्तुति देने के बाद अपने गांव लौट रहे थे। बरेली के नवाबगंज क्षेत्र में धौरेरा विशन पुर गांव के पास उनकी इनोवा गाड़ी टनकपुर डिपो की रोडवेज बस से टकरा गई। बस टनकपुर से बरेली की ओर आ रही थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।
इस हादसे में सईम कव्वाल और उनके सहयोगी अकरम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अरशद काम्बली, वहीद बेग, जावेद और शोहरत गंभीर रूप से घायल हो गए। नवाबगंज पुलिस ने इस दुर्घटना में दो लोगों की मौत की पुष्टि की है, जबकि बाकी घायलों का इलाज जारी है।
कव्वाली जगत में शोक की लहरइस दुखद हादसे से बरेली और पीलीभीत के लोग सदमे में हैं। अरशद काम्बली और उनकी टीम कव्वाली की दुनिया में एक बड़ा नाम हैं, जिनके लाखों प्रशंसक हैं। इस घटना ने उनके चाहने वालों को गहरे दुख में डाल दिया है।
तो वहीं क्षेत्रअधिकारी हर्ष मोदी ने बताया घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजवाया गया है और पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।









6 thoughts on “रोडवेज बस कार की भीषण टक्कर में कव्वाल सहित 2 की मौत, 5 घायल”
Sbobetsvip, my friends swear by it for their sports bets. They say the odds are good and the payouts are quick. Gonna give it a try myself! Check it out: sbobetsvip.
Easy peasy to sign in with 989betlogin. No lag, no fuss. Found my favorite games quickly. Definitely gonna be back! 989betlogin
Serious about poker? Adda52 poker is where it’s at. They have a good selection of games and the competition is decent. Time to grind and win some money! Join the action adda52 poker
I switched from my old booking site two months ago and I do not regret the change at all. The transaction speed is incredibly reliable and I love how transparent the bonus terms are. No confusing wagering requirements or surprise caps on my winnings. I spend most of my free time on the live tables and the dealers are professional and welcoming. Take a look at my1000cuci to experience the difference for yourself.
Loving the fast paced action and the straightforward rules here. No hidden fees and no confusing terms. Just pure entertainment with a chance to win big every single day. br655bet46
The graphics are stunning and the gameplay is fluid. It is honestly one of the most polished apps I have used in a long time. Love 52betwinapp