बरेली। हज़रत इमाम हुसैन (अ व) की पैदाईश में खुशी मनाना व मुबारकबाद पेश करना सुन्नते रसूल (सअव) है। डॉ कमाल मियाँ नियाज़ी
सय्यदना शहीदे करबला नवासा-ए-रसूल इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम की यौमे पैदाइश यानी जन्म दिन के मौके पर फैज़ान-ए-नियाज़िया वैलफेयर सोसायटी के अराकीन ने शहर के विभिन्न-विभिन्न जगह जिसमें कुतुब खाना सिटी पोस्ट आफिस के सामने, खानकाहे नियाज़िया ख्वाजा कुतुब, मलूकपुर फतेहनिशान, कर्बला बाकरगंज, पुराना शहर के कई इलाकों में शरबत व पानी की सबीले लगाकर इमाम आली मकाम की तालीमात व उनकी जिन्दगी पैदाइश के बारे में लोगों को जानकारी दी इसमें हर मज़हब व मिल्लत के लोगों बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। सोसायटी के अराकीनों ने लोगों को बहुत अदब के साथ दिन भर शरबत व पानी पिलाया। इस मौके पर सोसायटी के बानी डा कमाल मियां नियाज़ी ने इमाम आली मकाम की विलादत को बहुत ही अदब व अकीदत से मनाने की अपील की और बताया की जब इमाम हुसैन (अस) की पैदाईश हुई तो रसूले अकरम (सअव) बेईन्तेहा खुश हुए और हज़रत अली (क व) से फरमाया कि मुबारक हो और तमाम सहाबा ने भी इमाम हुसैन (अ स) की पैदाईश पर हज़रत अली को मुबारकबाद पेश की इसलिए हम सभी लोगो को जो रसूले अकरम (स अ व) से सच्ची मोहब्बत रखते है और गुलामी का दावा करते है उन्हे इमाम हुसैन (अ स ) की यौमे पैदाईश (जन्म दिवस) बहतु अदब, एहतराम व खुशी के साथ मनाना चाहिए। आप की तालीम को सारी दुनिया तक पहुंचाने पर ज़ोर दिया ताकि लोग इमाम की ज़िन्दगी और तालीम को अच्छी तरह समझ सकें। तभी हम सच्चाई, ईमानदारी के साथ ज़िन्दगी गुज़ारेगे और कभी जुल्म, झूठ, दहशतगर्दी के सामने अपना सर न नीचे करेंगें, बल्कि इसके खिलाफ अपनी आवाज़ हमेशा बुलन्द करेंगे। क्योंकि इमाम हुसैन अलैहिस्सालम की सारी जिन्दगी इन्सानियत, ग़रीब व कमज़ोरों की मदद मैं गुजरी है। अगर हम इमाम हुसैन से सच्ची मोहब्बत का दावा करते हैं तो इमाम के बताये हुये रास्ते पर चलना चाहिए। उसके लिए हमें कितनी ही परेशानी का सामना करना पड़े क्योंकि यही इमाम से सच्ची मोहब्बत व खिराज-ए-अकीदत पेश होगी। हज़रत इमाम हुसैन ने आतंकवाद के खिलाफ जंग लड़ी और खुद शहीदी का जामा पहनकर पूरी दुनिया में अमन और एकता का पैगाम दिया है। जिस वजह से आपको हर मज़हबो मिल्लत के लोग मानते हैं।
सोसायटी के अध्यक्ष हम्ज़ा मियां नियाज़ी ने लोगों से अपील की कि वह पानी जैसी कीमती चीज़ बर्बाद न करें। उन्होंने कहा कि हमें पानी की अहमियत को समझना चाहिए पानी को किसी भी हाल में बर्बाद नहीं करना चाहिए। इस्लाम में पानी बर्बाद न करने की ताकीद की गयी है। कुरान-ए-करीम में अल्लाह तआला ने साफ भेजा है कि किसी भी चीज़ को बगैर ज़रूरत बर्बाद करने से सख्ती से मना किया है। खास तौर से पानी जैसी बहुमूल्य चीज़। पानी की असलियत जो प्यास से तड़प रहा है वही समझ सकता है। पानी की कद्र करबला वालों से ज्यादा कोई नहीं समझ सकता।
इसमें मुख्य रूप से अली जैन नियाज़ी, मुत्तक़ी नियाज़ी, सय्यद यावर अली नियाज़ी, राशिद नियाज़ी, अदीब नियाज़ी,आफताब उन नबी, हसीन नियाज़ी, मो वसीम नियाज़ी,, मुस्लिम नियाज़ी, सूफी नसीम उर रहमान, एड अवरेज़ नियाज़ी, हाफिज़ साजिद नियाज़ी, सय्यद मुबारक अली नियाज़ी, जावेद नियाज़ी, अब्दुल समद नियाज़ी, मुजाहिद नियाज़ी, फैज़ नियाज़ी,मुज़म्मिल नियाज़ी,शाहिद नियाज़ी, फारुख नियाज़ी,हस्सान नियाज़ी, फरहान नियाज़ी, समीर नियाज़ी, आसिफ नियाज़ी, नाज़िम नियाज़ी, इरफ़ान नियाज़ी,नज़ाकत नियाज़ी,आदि बड़ी तादाद में लोग मौजूद रहे।










5 thoughts on “जहाँ भी पियासो को पानी पिलाया जाता हैं समझ लौ वो मुहल्ला हसन हुसैन का है”
Alright folks, check out gachoic1.con. I heard they got some good stuff going on over there. Might be worth a look, ya know?
Boa noite, galera! O cassino55bet tem uma boa variedade de slots? Tô querendo jogar umas máquinas novas, mas não sei onde procurar. Se conhecerem, me avisem! Confiram: cassino55bet
Just put a bet via my99exch.com. The site seemed secure and the options were great. Waiting to see if my money is safe. Try your chances from here: my99exch.com
Best Jili experience I have had in a while. The bonuses are generous and the loading speed is impressive. Highly recommend ph991jili to everyone looking for big wins.
Searching for a working link can be a pain but this one is perfect. Everything is streamlined and works exactly as expected. Great job on magnum188link.