व्यापारी के साथ हुई वारदात का पुलिस ने 23 घंटे में किया खुलासा,एक को भेजा जेल

बरेली। फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में शुक्रवार की रात व्यापारी शिवओम अग्रवाल से कस्बे में साथ लूट होने से बची थी इस प्रकरण में थाना प्रभारी प्रदीप चतुर्वेदी की टीम ने ने 23 घंटे के अंदर खुलासा कर एक को भेजा जेल।
पुलिस ने एक अभियुक्त को एक तमंचा 315 बोर व एक जिंदा कारतूस 315 बोर सहित किया गया गिरफ्तार।
व्यापारी शिवओम अग्रवाल निवासी साहूकारा कस्बा व थाना फतेहगंज पश्चिमी जिला बरेली ने तहरीर दी कि शुक्रवार शाम अपनी दुकान अग्रवाल ट्रेडर्स को बन्द कर घर जाने के दौरान रास्ते में दुकान के बिक्री के रूपयो का थैला उनसे अज्ञात व्यक्ति द्वारा लूटने का प्रयास किया गया
इस मामले में थाना फतेहगंज पश्चिमी पर अज्ञात में मुकदमा पंजीकृत किया गया था।
अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना प्रभारी प्रदीप चतुर्वेदी के नेतृत्व में थाना फतेहगंज पश्चिमी टीम द्वारा रविवार को मुखबिर की सूचना पर ब्लाक मोड खोके के पास कस्वा फतेहगंज पश्चिमी से मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त भूपेन्द्र सिंह पुत्र नैपाल सिंह निवासी मोहल्ला माली वार्ड 3 कस्बा व थाना फतेहगंज पश्चिमी को एक तमंचा 315 बोर व एक जिंदा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया।
बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा आर्म्स एक्ट की बढोत्तरी की गयी।
गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना प्रभारी प्रदीप चतुर्वेदी एसआई बलवीर सिंह कांस्टेबल रजत कुमार
कांस्टेबल हिमांशु तोमर कांस्टेबल मोहित चौधरी शामिल रहे।

6 thoughts on “व्यापारी के साथ हुई वारदात का पुलिस ने 23 घंटे में किया खुलासा,एक को भेजा जेल”

  1. Looking to win bet big? It’s all about strategy, guys! Remember: responsible gambling is key. Don’t bet more than you can afford to lose. Let’s learn more by checking win bet information.

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now