आंवला पुलिस ने शरीफ की हत्या का किया खुलासा ,दो गिरफ्तार

बरेली । आंवला थाना क्षेत्र के मनोना में 01 नवंबर को ईंट पत्थर से कुचलकर हत्या के मामले में पुलिस ने दो हत्यारोपी को गिरफ्तार करके खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्यारोपी के पास से दो बैग में खून से सने कपड़े बरामद किए है।पुलिस के मुताबिक दोनों हत्यारोपियों ने शरीफ के द्वारा उधार के रुपये मांगने के चलते हुए विवाद में हत्या की थी।पुलिस ने बताया कि मृतक के भाई ने थाने पर आकर शिकायत की थी कि आरोपी ताजिम ने अपने अज्ञात साथियो के साथ मिलकर उसके भाई शरीफ अहमद पुत्र रशीद अहमद उम्र 22 वर्ष की हत्या कर कर दी है। जिसके आधार पर थाना आंवला पर धारा 103(1) के तहत ताजिम निवासी मनौना थाना आंवला और उसके अज्ञात साथियो के विरुद्ध पंजीकृत किया गया था । विवेचना के दौरान नवी हसन पुत्र मौ0 नवी उम्र 40 वर्ष का नाम प्रकाश में आया था ।आंवला पुलिस ने यह भी बताया कि 12/13 नवंबर की रात्रि में मुखबिर की सूचना पर दबिश के दौरान मनौना बाईपास पर खंडर से आरोपी ताजिम, नवी हसन पुत्र को 02 अदद बैग ,जिसमें खून से सने कपड़ों के साथ गिरफ्तार कर लिया । आंवला पुलिस ने बताया कि हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश जा रहा है। इसके बाद ही कोर्ट के आदेश पर जेल भेजा जाएगा।

पैसे के लेनदेन में हुई थी हत्या

आरोपी ताजिम और नवी हसन , शरीफ अहमद तीनों दोस्त है, जो नशा करने के आदी थे । 09 नवंबर को आरोपी ताजिम और नवी अपने साथी शरीफ अहमद के साथ नशा करने के लिये हाजी खालिद मास्ट्रर के बाग मे गये थे, रात्रि मे करीब 10 से 11 बजे के बीच तीनों लोगों ने सुलपा पिया जब नशा नही हुआ तो तीनो लोगो ने नशे का इन्जेक्सन लगाया। जिससे तीनों लोगों को नशा हो गया। जब शरीफ अहमद ने ताजिम व नवी हसन ने अपने उधार के पैसे मांगने लगा और इससे पहले भी कई बार मांग चुका था। शरीफ अहमद ने ताजिम से कहा कि यदि आज पैसा नही दिया तो अन्जाम बुरा होगा, तभी ताजिम और नवी हसन ने मिलकर शरीफ की हत्या कर दी।

3 thoughts on “आंवला पुलिस ने शरीफ की हत्या का किया खुलासा ,दो गिरफ्तार”

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now