
बरेली । मीरगंज थाना क्षेत्र में एक चौकीदार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह मंगलवार देरशाम से अपने घर से लापता थे । सुबह उनके बाग में शव के पड़े होने की सूचना मिली थी । सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । जानकारी के मुताबिक खमरिया सानी गांव में रहने वाले 45 वर्षीय चौकीदार चंद्रसेन पुत्र झंगनलाल का शव बुधवार सुबह मंडनपुर गांव के पास एक बाग में पड़ा मिला।
परिजनों के मुताबिक चंद्रसेन मंगलवार देरशाम शाम से ही लापता थे, और रातभर तलाश के बाद सुबह ग्रामीणों ने शव मिलने की सूचना मृतक के परिवार को दी।घटना की सूचना मिलते ही चंद्रसेन के परिवार में कोहराम मच गया, मृतक की पत्नी उषा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। मीरगंज पुलिस ने बताया कि पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाने के साथ शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
प्रारंभिक जांच के आधार पर शक के घेरे में आए दो व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया है, जिनसे पुलिस पूछताछ कर रही है।इंस्पेक्टर सिद्धार्थ सिंह तोमर ने बताया कि चंद्रसेन का शव बाग के पास मिला है। परिवार की ओर से अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं आई है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है, और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।









2 thoughts on “मीरगंज में चौकीदार की संदिग्ध हालात में मौत”
Pretty portion of content. I simply stumbled upon your website and in accession capital to claim that I get in fact loved account your weblog posts. Anyway I will be subscribing on your augment or even I fulfillment you get admission to persistently rapidly.
I do love the manner in which you have framed this difficulty and it does present me personally some fodder for consideration. Nonetheless, through what I have seen, I basically hope as the reviews stack on that men and women stay on point and don’t get started upon a soap box involving some other news du jour. Anyway, thank you for this excellent point and although I can not really concur with the idea in totality, I respect the perspective.