राहुल गांधी के विवादित बयान के विरोध में कलक्ट्रेट पर सिक्ख समाज का प्रदर्शन , राहुल की सांसदी को निरस्त करने की मांग

 बरेली।   राहुल गाँधी द्वारा सिक्खों समाज पर विदेशों से दिए गए बयान से  सिक्खों में उबाल आ गया है। आज बड़ी संख्या में सिक्ख समाज के लोग बड़ी संख्या में सिख पंजाबी समाज सेवा सोसायटी के बैनर तले कलक्ट्रेट पहुंचे और जमकर प्रदर्शन किया बाद में एडीएम ई को ज्ञापन देकर राहुल गांधी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर सिख पंजाबी सभा सेवा सोसायटी के सचिव अमरजीत सिंह ने कहा कि राहुल गांधी विदेशी धरती से विवादित बयान दे रहे है। उन्होंने अमेरिका में कहा कि भारत मे सिक्ख समाज के लोगों को कढ़ा और पगड़ी पहने पर प्रतिबंध है पर ऐसा नहीं है। राहुल गांधी का इटली से प्रेम है उन्हें  वहां चले जाना चाहिए ।
उनकी मांग है कि राहुल गांधी की संसद की सदस्यता समाप्त होना चाहिए साथ ही उन पर सख्त सख्त कार्रवाई होना चाहिए। प्रदर्शन के दौरान
कार्यक्रम में  राजेन्द्र सिंह बक्शी ,जसविंदर सिंह छाबड़ा, अमरप्रीत सिंह ,वीरेंद्र पाल सिंह ,दर्शन अरोड़ा ,अवतार सिंह अरोरा ,सानू कालरा ,
सरदार नवनीत सिंह पाटा,सरदार अमरजीत बक्शी,सरदार गुरविंदर सिंह बोनी,सरदार सुभाष अरोड़ा,सरदार शिव स्वरूप चावला,सचिन सबरवाल,गोल्डी खुराना,मन्नू बक्शी, प्राइस खुराना ,सरदार बलजीत सिंह सरदार महेंद्र सिंह बिंद्रा,तिलक राज दुसेजा,जनक राज दुसेजा,सरदार अमरप्रीत सिंह, सरदार लक्की सोढ़ी, सरदार विक्की बग्गा आदि लोग मौजूद  रहे।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now