
बरेली। इज्जतनगर पुलिस ने फर्जी आईडी पर लड़कियों से दोस्ती करने वाले दो युवकों को कर्मचारी नगर क्षेत्र से पकड़ा है। आरोप युवकों यह भी है कि लड़कियों से बातचीत करके उनका न्यूड वीडियो भी बना लिया करते थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से 8 फर्जी आधार कार्ड , दो मोबाइल बरामद किए है। पुलिस ने खुद ही इस मामले में संज्ञान लेते हुए यह कार्रवाई की है। पुलिस के मुताबिक 19 सितंबर देरशाम को चौकी कर्मचारी नगर के पास दो लडकियां व दो लडके आपस में वार्ता कर रहे थे और कुछ देर बाद लडकियां आक्रोशित होकर बार-बार मोबाइल दिखा रही थी।
संदिग्ध जान पडने पर आसपास के रहने वाले कुछ व्यक्ति मौके पर पहुंचे और पूछताछ की गयी तो लडकियां वहां से बिना नाम पता बताये चली गयी और जब आरोपी लड़को से नाम पता पूछे तो अपना नाम राहुल व सतीश बताये, जिस पर स्थानीय लोगो को शक होने पर इन दोनों को चौकी कर्मचारी नगर ले आए। कर्मचारी नगर चौकी प्रभारी शेर सिंह ने दोनों लडको से गहनता से पूछताछ की गयी तो एक ने अपना नाम नोशाद ग्राम परतापुर चौधरी थाना इज्जतनगर बरेली बताया, वही जब उसकी तलाशी ली गयी तो उसके पाकेट से 05 आधार कार्ड जिसमें हिन्दू व मुस्लिम नाम तथा फोटो एवं आधार नंबर अलग-अलग बरामद हुए साथी ही एक मोबाईल फोन वीवो कम्पनी का बरामद हुआ जिसको खोलकर चैक किया गया तो नोशाद द्वारा उसमें हिन्दू व मुस्लिम नाम से 06 इंस्टाग्राम आईडी बनाकर तमाम लडकियो एवं महिलाओं से अश्लील चैट कर वीडियो कालिंग कर अश्लील स्क्रीन वीडियो रिकोर्डिंग पाया गया।
दूसरे आरोपी ने अपना नाम आमान नि0 ग्राम परतापुर चौधरी थाना इज्जतनगर बरेली बताया, तलाशी से इसके पास भी 03 आधार कार्ड हिन्दू व मुस्लिम नाम से अलग-अलग आधार कार्ड नं0 के मिले एवं एक मोबाइल फोन जिसमें कई लडकियों के न्यूड वीडियो एवं अश्लील चैट मिले।इज्जतनगर पुलिस ने बताया कि दोनों लडकों पर कूट रचित आधार कार्ड रखने, प्रयोग करने एवं फर्जी आईडी बनाकर लडकियों को भ्रमित करने तथा ब्लैकमेल करने के मामले में गिरफ्तार करने के साथ कर धारा339/340/336(3) बीएनएस व 66D आई0टी0एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।









2 thoughts on “लड़कियों को फर्जी आईडी बताकर झांसे में लेने वाले दो आरोपी गिरफ्तार , 8 फर्जी आधार कार्ड बरामद”
Fantastic web site. A lot of useful info here. I’m sending it to a few friends ans also sharing in delicious. And certainly, thanks for your sweat!
Hey There. I found your blog using msn. This is a very well written article. I’ll make sure to bookmark it and come back to read more of your useful information. Thanks for the post. I’ll definitely comeback.