उर्से मदारी में सपाइयों ने की शिरकत – दरगाह फ़ातेह अजमेर पहुँच की चादर पोशी

बरेली। समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी पार्टी नेताओं के एक प्रतिनिधि मंडल के साथ आज “सिलसिला आलिया मदारिया” के सज़्ज़ादानंशीन हज़रत सय्यद मरगूब आलम ज़ाफरी के दूसरे सालाना उर्से मुबारक़ के मौके पर इज़्ज़तनगर के परतापुर चौधरी स्थित दरगाह शरीफ पहुँचे तथा वहाँ समाजवादी पार्टी की तरफ़ से चादर पेश की और मुल्क की तरक्की और अमन की दुआएं मांगी।इस दौरान सपा नेताओं के साथ दरगाह फ़ातेह अजमेर के प्रबंधक डॉ. सय्यद इंतखाब आलम ज़ाफरी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
वहीं सपा नेताओं ने सज़्ज़ादानशीन हज़रत ज़िल्ले महमूद ज़ाफरी साहब से मुलाक़ात कर उर्स की मुबारक़बाद दी।इस दौरान दरगाह पर अक़ीदत के साथ चादर पेश करते हुए सपाइयों ने मुल्क में अमन और तरक्की के लिए दुआएं की।  चादरपोशी के दौरान महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी के साथ पूर्व महानगर अध्यक्ष कदीर अहमद, अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष इंजीनियर अनीस अहमद खां, प्रदेश प्रवक्ता मुहम्मद साजिद, प्रदेश प्रवक्ता मोंटी शुक्ला, महानगर उपाध्यक्ष मों. खालिद खाँ, शहर विधानसभा अध्यक्ष हसीब खान, पूर्व पार्षद मों. उवैस खान, हाजी शकील, मुशाहिद खान, यामीन खान आदि नेतागण मौजूद रहे।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now