करणी सेना,अध्यापकों व छात्र छात्राओं ने बिटिया को दी श्रद्धांजलि, जिहादी को फांसी की सजा की मांग

करणी सेना,अध्यापकों व छात्र छात्राओं ने बिटिया को दी श्रद्धांजलि,
जिहादी को फांसी की सजा की मांग

फतेहगंज पूर्वी।इंटरमिडियट की छात्रा के साथ धर्मांतरण व रेप कर दूसरे समुदाय के युवक द्वारा ट्रेन के आगे धकेल कर मौत के घाट उतार दिया गया था।जिसके बाद घटना प्रदेश से पूरे देश में आग की तरह फैल गई।घटना से तमाम हिंदू संगठनों में आक्रोश होने से पीड़िता की रिपोर्ट दर्ज हुई थी।जिस पर अलीगढ़ करणी सेना ने ज्ञापन देकर फांसी की मांग की है।
फतेहगंज पूर्वी में के कृषक समाज इंटर कॉलेज में करणी सेना की टीम ने जिहादीयों से अलर्ट रहने के लिए अवेयर करते हुए मृतक को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।
सोमवार सुबह करणी सेना के मंडल मीडिया प्रभारी मनोज पाल की अध्यक्षता में करणी सेना कार्यकर्ताओं,स्कूल अध्यापको, समाजसेवी नागरिकों तथा छात्र-छात्राओं ने नगर के कृषक समाज इंटर कॉलेज के प्रांगण में दरिंदगी की शिकार हुई बिटिया के चित्रण पर पुष्प अर्पितकर श्रद्धांजलि दी।बिटिया की आत्मा की शांति के लिए सभी ने 2 मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की।वही टीम ने छात्र- छात्राओं को जागरुक करते हुए कहा कि लव जिहाद के प्रति जागरूक रहें।फ्रेंडशिप किताबों और ज्ञान से करें। माता पिता अन्य परिजनों के मार्गदर्शन में कार्य करें।दूसरे समुदाय यूवकों से दूर रहें।इस दौरान विद्यालय प्रांगण में आयोजित शोक सभा में मृतका के परिजनों समेत करणी सेना के जितेंद्र अधिवक्ता संजीव रामपाल मिश्रा बाबा, सुभाष यादव, इंजीनियर प्रशांत मिश्रा, प्रियांशु गंगवार, पुरोहित उमेश चंद्र शर्मा, पंकज ठाकुर, रजत मिश्रा, शिवम पाठक, नीरज शर्मा, अमन मिश्रा,विपिन गुप्ता,आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now