
बरेली : ज़िला अस्पताल में मरीज़ो की लग रही लंबी लाइने और बेहतर सुविधाएं न मिलने की शिकायतों को लेकर जिलाधिकारी अपने दल-बल के साथ ज़िला अस्पताल पहुंच गए।जैसी ही डीएम रविंद्र कुमार ज़िला अस्पताल पहुंचे परिसर में खलबली मच गई। जितनी देर जिलाधिकारी जिला अस्पताल में रहे उतनी देर के लिये स्वास्थ्य कर्मियों की धड़कनें बड़ी रही।
डीएम रविंद्र कुमार सोमवार सुबह जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। इस बीच सबसे पहले उन्होंने इमरजेंसी वार्ड का निरीक्षण किया। अस्पताल में भर्ती मरीजों से उनके स्वास्थ्य के बारे में साथ ही आने वाले मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में भी जानकारी ली। इस बीच डीएम रविंद्र कुमार ओपीडी का निरीक्षण करने भी पहुंचे वहां मौजूद रोगियों से उपचार के बारे में पूछताछ की। इस दौरान रोगियों ने अवगत कराया कि उनको सभी सेवाएं मुहैया की जा रही है।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने पर्ची काउंटर,हेल्थ डेस्क, दवा वितरण कक्ष, महिला ओपीडी कक्ष, जनरल महिला व पुरुष वार्ड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संक्रामक रोगों की रोकथाम के लिए की गई तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारियों को बीमारियों की रोकथाम के लिए अस्पताल में मलेरिया वार्ड बनाने समेत पुख्ता तैयारी करने के निर्देश दिए। इसके अलावा मलेरिया वार्ड को अस्पताल के एंट्री पॉइंट बनाने के साथ ही मलेरिया जांच कक्ष को साइनेज के माध्यम से संकेत कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने जिला अस्पताल में साफ सफाई को लेकर भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर विश्राम सिंह, डॉ अलका शर्मा मौजूद रही।









3 thoughts on “जिलाधिकारी ने जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण”
I have been absent for a while, but now I remember why I used to love this website. Thanks, I will try and check back more frequently. How frequently you update your web site?
Great write-up, I am regular visitor of one’s site, maintain up the excellent operate, and It is going to be a regular visitor for a lengthy time.
I’d incessantly want to be update on new content on this internet site, bookmarked! .