लोकसभा चुनावों की तैयारियों पर बीजेपी की दूसरे दिन बैठक जारी, आज अमित शाह और जेपी नड्डा लेंगे सत्र

लोकसभा चुनावों की तैयारियों पर बीजेपी की दूसरे दिन बैठक जारी- India TV Hindi

Image Source : FACEBOOK
लोकसभा चुनावों की तैयारियों पर बीजेपी की दूसरे दिन बैठक जारी

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। राजनीतिक दलों ने अपने किले की मरम्मत करना शुरू कर दिया है। मजबूत और कमजोर सीटों की पहचान की जाने लगी है। उम्मीदवारों की तलाश शुरू हो चुकी है। इन्हीं तैयारियों का जायजा लेने और इन्हें और रफ़्तार देने के लिए दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की बैठक हो रही है। यह बैठक बीजेपी के केंद्रीय कार्यालय पर हो रही है और इसमें प्रदेश अध्यक्ष समेत कई बड़े पदाधिकारी शामिल हुए हैं।

आज शाम तक चलेगी बैठक 

शुक्रवार से चल रही बैठक आज शाम तक चलेगी। कल इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी लगभग 5 घंटे से अधिक समय तक शामिल हुए। यहां उन्होंने कार्यकर्ताओं को चुनावों के दौरान पार्टी लाइन को क्लियर कर दिया। उन्होंने बता दिया कि बीजेपी लोकसभा चुनावों को किस तरह से लड़ेगी। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी राज्यों के प्रमुखों और प्रभारियों के साथ भी बैठक की, जिसमें उन्होंने तैयारियों का जायजा लिया।

राज्यवार ली जा रही है रिपोर्ट 

बता दें कि इस बीजेपी की इस बैठक में पार्टी ने अपने सभी मुख्यमंत्रियों को बुलाया है। इसके साथ ही जहां उनकी सरकार नहीं है, वहां से अन्य बड़े नेता बुलाए हैं। राज्यवार रिपोर्ट ली जा रही है। किस राज्य में कौन सी सीट कमजोर है। किस राज्य की कौन सी सीट पक्की है। कहां क्या कन्फ्यूजन है? कहां अलायंस पार्टनर के साथ एडजस्टमेंट करना है? सारी बातें अगले 48 घंटे में बीजेपी तय कर देगी। 

आज क्या है बैठक का कार्यक्रम?

बीजेपी की इस मेगा बैठक का दूसरा दिन है। अज इस दौरान कुल तीन सत्र आयोजित किए जायेंगे। जिसमें मीटिंग की शुरुआत सोशल मीडिया, नमो एप और विस्तारक योजना को लेकर चर्चा की जाएगी। इसके बाद दूसरा सत्र कॉल सेंटर, विश्वकर्मा योजना और पांच राज्यों की रिपोर्टिंग की जाएगी। इसके बाद किसान मोर्चा और युवा मोर्चा की बैठक होगी और इसकी रिपोर्ट बनाई जाएगी। 

वहीं दूसरे सत्र में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बैठक लेंगे। इस दौरान वह आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर बातचीत करेंगे। पार्टी की योजनाओं और रणनीतियों को बताएंगे। इसके साथ ही वह अभी तक के कार्यों की भी रिपोर्ट लेंगे। इसके बाद चुनावों, अयोध्या राम मंदिर की तयारी पर संगठन मंत्रियों की रिपोर्टिंग होगी। इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के समापन भासन के बाद कार्यक्रम समाप्त हो जाएगा।  

Latest India News

Source link

3 thoughts on “लोकसभा चुनावों की तैयारियों पर बीजेपी की दूसरे दिन बैठक जारी, आज अमित शाह और जेपी नड्डा लेंगे सत्र”

  1. Hi! Quick question that’s completely off topic. Do you know how to make your site mobile friendly? My weblog looks weird when browsing from my apple iphone. I’m trying to find a theme or plugin that might be able to resolve this issue. If you have any suggestions, please share. With thanks!

  2. Just wish to say your article is as surprising. The clearness in your submit is simply spectacular and that i can think you’re an expert in this subject. Well along with your permission allow me to take hold of your RSS feed to keep updated with drawing close post. Thanks one million and please carry on the rewarding work.

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now