हाई स्कूल परीक्षा परिणाम में उर्वशी ने किया कॉलेज मे टॉप

फतेहगंज पूर्वी।शनिवार को विद्यालय ठा० रोशन सिंह इंटर कॉलेज चठिया फैजू बरेली के प्रधानाचार्य मेम्बर सिंह यादव ने बताया कि यू० पी० बोर्ड परीक्षा वर्ष 2024 में विद्यालय का हाईस्कूल का परीक्षाफल 96.4% प्रतिशत एवं इंटरमीडिएट का परीक्षाफल 95.4% रहा।हाईस्कूल की छात्रा उर्वशी स्वामी ने 89.2 % अंकों के साथ विद्यालय प्रथम स्थान व छात्र उमेश यादव ने  75% अंको के साथ विद्यालय में द्वितीय स्थान व छात्र शिवा ने 70% प्रतिशत अंको के साथ विद्यालय में तृतीय एवं छात्र सुधांशु पाल ने 66.66% अंकों के साथ कॉलेज में चतुर्थ स्थान प्राप्त किया।वही इंटरमीडिएट में विज्ञान वर्ग के छात्र संदीप शर्मा  ने 78% अंकों के साथ प्रथम स्थान व छात्रा एकता सिंह ने 77.98% अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया व कला वर्ग में छात्र मो० जैद रजा ने 78% अंकों के साथ प्रथम स्थान व सरफराज खान ने  70% अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया।इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक डा० हरिओम सिंह राठौर एवं समस्त स्टाफ ने छात्र एवं छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए सफल विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं व बधाई दी।

1 thought on “हाई स्कूल परीक्षा परिणाम में उर्वशी ने किया कॉलेज मे टॉप”

  1. I do not even know the way I ended up right here, but I thought this post was great. I don’t know who you’re however certainly you’re going to a famous blogger in the event you are not already 😉 Cheers!

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now