सपा विधायक अताउर पर छत्रपाल के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने पर मुकदमा दर्ज 

बरेली। सपा के बहेड़ी विधायक पर  बरेली सीट से भाजपा लोकसभा प्रत्याशी छत्रपाल गंगवार एवं उनके भतीजे के खिलाफ अपशब्द कहने और गलत आरोप लगाने के मामले में बहेड़ी पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। बहेड़ी पुलिस ने विधायक अताउर रहमान के खिलाफ धारा 153 -ए ,505 ,500 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक भाजपा कार्यकर्ता जितेंद्र  कुमार पुत्र प्रेम शंकर निवासी रहपुरा गनीमत थाना देवरनिया ने घटना के संबंध में शिकायत की थी इसके बाद विधायक के ऊपर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। वादी ने अपनी तहरीर में बताया है कि 16 मार्च को सपा -कांग्रेस गठबंधन के प्रत्याशी प्रवीण सिंह ऐरन का नामांकन था।
इस दौरान जनसभा के दौरान बहेड़ी विधायक अताउर रहमान ने भाजपा प्रत्याशी छत्रपाल गंगवार एवं उनके भतीजे दुष्यंत के खिलाफ आपत्तिजनक शब्द बोले थे। जिसका वीडियो भी वायरल हुआ था। विधायक ने अपने संबोधन में आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करके हिन्दू मुस्लिलों के बीच खाई पैदा करने की कोशिश की थी । शिकायतकर्ता का यह भी आरोप है कि जब अताउर रहमान भाषण दे रहे थे तब सपा के कई नेता एवं कार्यकर्ता ताली बजाकर उनका उत्साह बड़ा रहे थे।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now