एडी हेल्थ ने निरीक्षण कर दस्तक अभियान की जानी हकीकत

मीरगंज। अपर मंडलीय अर्बन कोऑर्डिनेटर,ने मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एडी हेल्थ डॉ पुष्पा पंत,और डा गंगा सरन ने परौरा गांव में पांच लोगों के घरों में जाकर दस्तक संचारी रोग के नियंत्रण के तहत चलाए जा रहे अभियान हकीकत जानी। उन्होंने उपस्थिति पंजिका के साथ ही अन्य अभिलेखों की भी जांच की।अपर निदेशक ने सीएचसी पर ओपीडी, प्रसव कक्ष, पैथोलॉजी एवं पीकू सेंटर का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान दस्तक संचारी रोग नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत घर-घर जाकर दरवाजे पर स्टीकर लगाने, मच्छरों से बचाव, तेज बुखार होने पर तत्काल क्या करें, इलाज के लिए रोगी को कहां ले जाना चाहिए आदि के बारे में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने लाभार्थियों के बनाए जा रहे आभा कार्ड के बारे में पूछताछ किया। गांव में नालियों के साथ ही झाड़ियों की सफाई पर चर्चा की। इस दौरान सीएचसी अधीक्षक डॉ वागीश कुमार,डा रोहन दिवाकर चिकित्सा अधिकारी, डॉ सुनील कुमार,धनेश्वर गिरी, फार्मासिस्ट आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now