मीरगंज में धूमधाम से मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव, निकाली झाँकिया 

मीरगंज। मंगलवार को कस्बा में हनुमान जन्मोत्सव को धूमधाम से मनाया गया।इस अवसर पर कस्बा में भव्य झांकियां निकाली गई। मिलक से आये बालाजी भक्त सरदार कुलदीप सिंह के अजीबो गरीब करतब देख जनता दंग रह गई।सुरक्षा की दृष्टि से कस्बा विजय पाल सिंह दलबल के साथ मौजूद रहें।पूर्व नियोजित कार्यक्रम मंगलवार को हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर बालाजी दरबार समिति के अध्यक्ष राम किशोर के निर्देशन में भव्य शोभा यात्रा का आरम्भ मीरगंज के मोहल्ला ललितपुरी से हुई।
शोभा यात्रा मीरगंज के प्रमुख चौराहो से होकर गुजरी। शोभा यात्रा में बाला जी महाराज, गणेश जी, शिव पार्वती आदि की झाँकियों के मनमोहक दृश्यों से सभी को आकर्षित किया। भक्त नाचते गाते शोभा यात्रा में झूमते नज़र आये। इस अवसर पर पंडित रामकिशोर, योगेश कुमार गुप्ता सहित बड़ी संख्या में बाबा के भक्त मौजूद रहें।

1 thought on “मीरगंज में धूमधाम से मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव, निकाली झाँकिया ”

  1. I genuinely enjoy examining on this internet site, it has got superb articles. “For Brutus is an honourable man So are they all, all honourable men.” by William Shakespeare.

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now