
बरेली। पर्यावरण को बचाने के लिए पारस एजुकेशनल सोसाइटी ने वृक्ष लगाओ पर्यावरण बचाओ अभियान को लेकर बच्चों को जागरूक किया और शपथ दिलाई। इस मौके पर पारस एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष प्रतिपाल सिंह (बंटी ठाकुर )ने कहा संस्था द्वारा निरंतर पर्यावरण के क्षेत्र में कार्य कर रही है और विभिन्न विभिन्न स्थानों का जाकर बच्चों को जागरूक करने का कार्य कर रही है जिससे शुभ अवसरों पर भी परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर किसी पार्क व मंदिर में ऐसी जगह वृक्ष लगाए जिससे उनकी देखभाल हो सके उन्होंने बच्चों को विस्तार से पर्यावरण के बारे में जानकारी दी और वृक्ष लगाने के लिए बच्चों को शपथ दिलाई जिससे बच्चे अपने आसपास तो वृक्ष लगाए ही और पड़ोसियों को भी वृक्ष लगाने के लिए जागरूक करें। संस्था द्वारा यह अभियान दो माह तक जून और जुलाई तक निरंतर चलेगा संस्था का लक्ष्य है 1111 पेड़ विभिन्न स्थानों पर लगाए जाएंगे और उनकी देखभाल की जिम्मेदारी भी दी जाएगी अभियान निरंतर चल रहा है और तो वहां तक अपने लक्ष्य को पूरा भी करेगा शपथ लेने वालों में मुख्य रूप से आलोक सिंह, खुशी मौर्य, इंद्रजीत, युवराज, मयंक भारद्वाज, योगेंद्र राजपूत, तरुण वर्मा, पारस सिंह, जतिन सागर, मुस्कान, अभिषेक, उदय जौहरी, बुलबुल, रोहन श्रीवास्तव, विजय कुमार यादव, गंगारामौ आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।









2 thoughts on “1111 वृक्ष लगाएगी पारस एजुकेशनल सोसाइटी”
My brother recommended I might like this web site. He was totally right. This post actually made my day. You can not imagine just how much time I had spent for this info! Thanks!
F*ckin’ awesome things here. I am very glad to see your post. Thanks a lot and i am looking forward to contact you. Will you kindly drop me a e-mail?