1111 वृक्ष लगाएगी पारस एजुकेशनल सोसाइटी

 

बरेली। पर्यावरण को बचाने के लिए पारस एजुकेशनल सोसाइटी ने वृक्ष लगाओ पर्यावरण बचाओ अभियान को लेकर बच्चों को  जागरूक किया और शपथ दिलाई।  इस मौके पर पारस एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष प्रतिपाल सिंह (बंटी ठाकुर )ने कहा संस्था द्वारा निरंतर पर्यावरण के क्षेत्र में कार्य कर रही है और विभिन्न विभिन्न स्थानों का जाकर बच्चों को जागरूक करने का कार्य कर रही है जिससे शुभ अवसरों पर भी परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर किसी पार्क व मंदिर में ऐसी जगह वृक्ष लगाए जिससे उनकी देखभाल हो सके उन्होंने बच्चों को विस्तार से पर्यावरण के बारे में जानकारी दी और वृक्ष लगाने के लिए बच्चों को शपथ दिलाई जिससे बच्चे अपने आसपास तो वृक्ष लगाए ही और पड़ोसियों को भी वृक्ष लगाने के लिए जागरूक करें। संस्था द्वारा यह अभियान दो माह तक जून और जुलाई तक निरंतर चलेगा संस्था का लक्ष्य है  1111 पेड़ विभिन्न स्थानों पर लगाए जाएंगे और उनकी देखभाल की जिम्मेदारी भी दी जाएगी अभियान निरंतर चल रहा है और तो वहां तक अपने लक्ष्य को पूरा भी करेगा शपथ लेने वालों में मुख्य रूप से आलोक सिंह, खुशी मौर्य, इंद्रजीत, युवराज, मयंक भारद्वाज, योगेंद्र राजपूत, तरुण वर्मा, पारस सिंह, जतिन सागर, मुस्कान, अभिषेक, उदय जौहरी, बुलबुल, रोहन श्रीवास्तव, विजय कुमार यादव, गंगारामौ आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now