प्रॉपर्टी डीलर की कार से निकले 25 लाख 81 हजार रुपए

 

बरेली। थाना कोतवाली क्षेत्र में कचहरी के पास रजिस्ट्री कार्यालय में रजिस्ट्री कराने गए प्रापर्टी डीलर राहुल भटनागर की कार से दो अज्ञात लोगों ने 25 लाख 81 हजार रुपए निकाल लिए पीड़ित राहुल भटनागर ने थाना कोतवाली में तहरीर दी पुलिस जांच में जुटी।इज्जतनगर थाना क्षेत्र के कुबेर होम्स तुलापुर के रहने वाले राहुल भटनागर पुत्र ज्ञानेंद्र कश्यप प्रापर्टी डीलर का काम करते हैं। राहुल भटनागर ने बताया कि बुधवार को अपने एक क्लाइंट की रजिस्ट्री कराने के लिए कचहरी रजिस्ट्री ऑफिस गया था।

 

 

 

रजिस्ट्री करने के बाद पेमेंट मैं अपनी गाड़ी में रखकर रजिस्ट्री करने वाले को चेक देने के लिए दोबारा रजिस्ट्री दफ्तर के गेट पर गया 25 लाख 81 हजार रुपए कैश गाड़ी में ही छोड़कर चले गए थे। जब लौटकर आए तो गाड़ी से कैश गायब था। मामले की शिकायत कोतवाली पुलिस को दी पुलिस ने घटना स्थल जाकर जांच की सी सी टीवी फुटेज में देखें दो लोग थे एक रेकी कर रहा था दूसरे ने बैग निकाल लिया और फरार हो गए पुलिस चोरों की तलाश कर रही है। राहुल भटनागर ने थाना कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है

3 thoughts on “प्रॉपर्टी डीलर की कार से निकले 25 लाख 81 हजार रुपए”

  1. 789fcom.info… hmm. I popped over there the other day. Site’s a bit basic, but it loads fast, which is a plus. I didn’t stick around long enough to make a real judgment, but worth a look, maybe? See for yourself: 789fcom

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now