सम्भल में हुए बबाल को लेकर शीशगढ़ पुलिस अलर्ट,निकाला फ्लैग मार्च,ड्रोन कैमरे से की निगरानी

शीशगढ़। रविवार को सम्भल में हुए बबाल को लेकर शीशगढ़ पुलिस अलर्ट मोड में आ गई है। नगर पंचायत शीशगढ़ मुस्लिम बाहुल्य कस्बा है। कस्बे में किसी भी तरह का उन्माद पैदा न हो इसलिए इंस्पेक्टर शीशगढ़ राधेश्याम पूरी तरह अलर्ट होकर कस्बे में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चौकसी बरतना शुरू कर दी है।
इसी को लेकर सोमबार को इंस्पेक्टर राधेश्याम की अगुवाई में शीशगढ़ पुलिस फोर्स ने कस्बे की प्रत्येक गली मोहल्लों व मेन सड़कों पर फ्लैग मार्च निकाला।फ्लैग मार्च थाना परिसर से शुरू होकर प्रत्येक गली मोहल्लों में होते हुए बापस थाने पहुंचकर समाप्त हो गया।इसके साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से ड्रोन कैमरा उड़ाकर कस्वे में निगरानी भी की। साथ ही फ्लैग मार्च के दौरान इंस्पेक्टर राधेश्याम ने लोगों को चेताया कि वह नगर में शांति व्यवस्था कायम रखें। किसी कोरी अफवाह का शिकार न हों,जिससे कोई धार्मिक उन्माद उतपन्न न हो।
उन्होंने साफ चेताया कि अगर किसी ने किसी के बहकावे में आकर कस्वे का माहौल बिगाड़ने की कोशिश की तो उसे किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया कि बैसे कस्वा व थाना क्षेत्र शीशगढ़ शांति प्रिय कस्वा है। यहां के लोग हमेशा अपने काम से काम रखते हैं। लेकिन फिर भी एहतियातन कस्वे में शांति व्यस्था कायम रखने को उन्होंने आज पुलिस फोर्स के साथ कस्वे में फ्लैग मार्च निकालने के साथ साथ ड्रोन कैमरा उड़ाकर निगरानी भी की  है। साथ ही लोगों को साफ लफ्जों में चेताया भी गया है कि कस्वे में शांति व्यवस्था कायम रखें और शान्ति पूर्ण बातावरण रखने को पुलिस का सहयोग करें।

11 thoughts on “सम्भल में हुए बबाल को लेकर शीशगढ़ पुलिस अलर्ट,निकाला फ्लैग मार्च,ड्रोन कैमरे से की निगरानी”

  1. I started playing casually but now I am totally hooked on the exclusive tournaments. The site design is super intuitive and I never struggle to find what I need. Deposits go through instantly and I feel my money is always safe here. playkuwinvip

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now