हादसे में फरीदपुर में गई तीन जाने, जाने पूरा मामला

बरेली।  फरीदपुर थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक कार निर्माणाधीन पुल से नदी में जा गिरी जिसमें दो सगे भाईयों सहित एक कार में बैठे अन्य व्यक्ति की मौत हो गई। सुबह जैसे ही ग्रामीणों ने कार को रामगंगा नदी में देखा तो तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार को बाहर निकलवाया ।लेकिन पुलिस को कार में कोई जीवित नहीं मिला । जानकारी के मुताबिक कार सवार फरीदपुर के  दातागंज क्षेत्र से गुजर कर फरीदपुर थाना क्षेत्र के ख़ल्लपुर के आसपास पहुंचे थे ।इसी दौरान वह जीपीएस लगाकर निर्माणाधीन पुल से गुजर रहे थे इसी बीच वह अर्ध बने पुल से नीचे जा गिरे और तीन कार सवारों की मौके पर मौत हो गई । मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत बचाव का काम करते हुए तीनों शवों को निकाल लिया। साथ ही पुलिस ने  तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जीपीएस बना मौत की वजह
स्थानीय लोगों के मुताबिक कार सवारों ने कार में जीपीएस लगा रखा था और वह कोहरे में जीपीएस को फॉलो करते हुए अपने सफर पर चल रहे थे । इसी दौरान वह ख़ल्लपुर में बन रहे निर्माणाधीन पुल से उनकी कार गिर गई और तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई।
पुलिस ने घटना के संबंध में यह दी जानकारी
सीओ आशुतोष शिवम के मुताबिक  घटना में मरने वालों दो सगे भाई अमित और विवेक निवासी गांव इमादपुर जिला फर्रुखाबाद के है। तीसरे की शिनाख्त करने की कोशिश की जा रही है।

15 thoughts on “हादसे में फरीदपुर में गई तीन जाने, जाने पूरा मामला”

  1. Downloaded the 70winapp the other day. Easy to install, and surprisingly fun. Perfect for when you’re just chilling at home. Give it a shot and see if you can win big. Get started here 70winapp!

  2. Gotta say the bet3333app is pretty good. It’s straightforward and easy to use, even for a newbie like me. Worth a download if you are into that kind of thing. So go on click the link bet3333app!

  3. Great work! This is the type of info that should be shared around the web. Shame on the search engines for not positioning this post higher! Come on over and visit my website . Thanks =)

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now