कैंट में वाहनों की टक्कर में महिला की मौत

बरेली । कैंट थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर को तीन वाहन आपस में टकरा गए , इस घटना में एक महिला की मौत के साथ अन्य तीन लोग घायल हो गए। बताया जाता है कि उत्तर प्रदेश सरकार लिखी हुई तेज रफ्तार गाड़ी नटराज चौराहे के पास गुजर रही थी इसी दौरान ड्राइवर को झपकी आई और उसने सबसे पहले सामने चल रही बाइक को कुचला उसके बाद एक गाड़ी को टक्कर मारी ,इसी बीच टक्कर गाड़ी ने खुद को बैक करने की कोशिश की तो एक महिला कार की चपेट में आ गई और उसकी मौके पर मौत हो गई । कहा यह भी जा रहा है इस घटना में कुछ और महिलाएं भी घायल हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा है। साथ ही शव को भी कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घटना के वक्त पांच या 6 घुमंतू जाति की महिलाएं चौराहे के पास से लकड़ी इकट्ठे करके रोड किनारे बैठी हुई  थी।  इसी समूह की रूबी नाम
की महिला की  मौत हो गई साथ अन्य तीन लोग भी घायल हो गए। घटना को अंजाम देने के बाद इनकम टैक्स की गाड़ी का ड्राइवर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  सीओ पंकज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि कैंट थाना क्षेत्र में एक महिला की मौत के साथ कुछ लोगों के घायल होने की सूचना है। पुलिस को घटना के संबंध में तहरीर नहीं मिली है। घटना के सबन्ध में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

3 thoughts on “कैंट में वाहनों की टक्कर में महिला की मौत”

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now