कांग्रेसी बोले पर जनता की समस्याओं को लेकर करेंगे पदयात्रा

बरेली में कांग्रेस को जवाहर लाल नेहरु के मूर्ति लगाने को लेकर मिले जनसमर्थन के बाद कांग्रेसियों के हौसले बढ़े हुए है। इसी क्रम में कांग्रेसियों ने आज उपजा प्रेस क्लब में जवाहर लाल नेहरू की मूर्ति को मिले मीडिया के सहयोग के लिए धन्यवाद दिया साथ ही मीडिया के सामने अपने एजेंडा को भी रखा । कांग्रेसियों ने बताया कि कांग्रेस जनता की स्थानीय समस्याओं के लिए जिला कांग्रेस कमेटी संघर्ष करेगी । इस संबंध में कांग्रेस जिलाध्यक्ष अशफाक सकलैनी ने बताया कि कांग्रेस जनता की समस्या के लिए ज्ञापन ,धरना प्रदर्शन के साथ पदयात्रा करेगी ।पदयात्रा के पूरे जिले में घूमेगी , इस दौरान कांग्रेसी नेता पदयात्रा के दौरान जनता की समस्या करके उनके निराकरण के लिए संघर्ष करेंगे ।वही ब्लॉक में बीडीओ के माध्यम से समस्याओं के सम्बंध में ज्ञापन दिया जाएगा ताकि समस्याओं का समाधान हो सके।कांग्रेस तहसील स्तर पर सम्मलेन करने के साथ एसडीम , जिलाधिकारी ,कमिश्नर को ज्ञापन देकर भी समस्याओं का समाधान करवाएंगे। पार्टी ने यह भी फैसला लिया है पार्टी के पदों पर निष्क्रिय पदाधिकारी है उन्हें पदमुक्त किया जाएगा। अगर प्रशासन उन समस्याओं पर गौर नहीं करता है तो कांग्रेसी अनशन करने से भी गुरेज नहीं करेंगे। अन्य पार्टी के साथ चोरी छिपे काम करने वाले नेताओं को पद मुक्त किया जाएगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस में केबी त्रिपाठी , उल्फत सिंह कठेरिया , दिनेश दद्दा , मिर्जा सकलैनी ,प्रेम प्रकाश अग्रवाल सहित कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे।

2 thoughts on “कांग्रेसी बोले पर जनता की समस्याओं को लेकर करेंगे पदयात्रा”

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now