
बरेली। आईएमसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना तौकीर रजा ने कहा कि वह जल्द दिल्ली के रामलीला ग्राउंड पर प्रदर्शन की तारीख का एलान करेंगे। उन्होंने कहा कि मुस्लिमों की कही सुनी नहीं जा रही है। ज्ञापन देने पर कोई अधिकारी सुनता नहीं है तो फिर क्या फायदा ज्ञापन देने का । उन्होंने कहा अब एक दिन के लिए दिल्ली जाम की जायेगी ,इसके बाद उनकी बात सुनी जाएगी । उन्होंने कहा कि दिल्ली में उनका धरना प्रदर्शन अपने देश और तिरंगे के साथ संविधान को बचाने के लिए होगा। मौलाना तौकीर रजा ने कहा कि कुछ ताकतें मुस्लिम युवकों को उकसाने के लिए किया जाता है। जिस तरह लोग गुस्ताख़ी कर रहे है वह केवल सुर्खियों के लिए कर रहे है।
मौलाना तौकीर रजा ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह पूछना चाहते है कि पीएम मोदी केवल सनातनी लोगों के पीएम है। क्या वह गैर हिन्दू लोगों के पीएम नहीं है।उन्होंने कहा कि मोदी ने यह साबित किया है कि वह सनातन धर्म के पीएम है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी राजधर्म का पालन करें। उन्होंने यह भी कहा कि पीएम मोदी को मुसलमानों ने अपना नेता माना है। उन्होंने पूर्व पीएम लालबहादुर शास्त्री ,जवाहर लाल नेहरू ,इंदिरा गांधी का नाम लेकर कहा कि क्या मुसलमानों ने इन्हें अपना पीएम नहीं माना। उन्होंने किसी नाम लिए बैगर यह भी कहा कि यह नवी के खिलाफ टिप्पणी करने वालों के सिर पर अपना हाथ रखते है। उन्होंने देश मे राजनीतिक हालातों पर तंज कसते हुए कहा कि क्या पीएम ईमानदार है। जज साहब हिन्दू और मुस्लिम देखकर अपना फैसला देते है। उन्होंने यह भी कहा कि देश मे मुस्लिम पर्सनल लॉ होने के बावजूद आज न्याय उस कानून के मुताबिक नहीं हो रहे है। उनकी मांग है कि जितने भी केस मस्जिद से जुड़े पेंडिंग है उन्हें आज ही खारिज कर देना चाहिए।
आईएमसी ने मनाया अपना 24 वां स्थापना दिवस
आईएमसी ने सोमवार को अपनी स्थापना के 24 वर्ष पूरे कर लिए । इस मौके पर पुराने शहर के ताज पैलेश में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ ,जहां आईएमसी प्रमुख ने पार्टी कार्यकर्ता को संबोधित किया।









2 thoughts on “आईएमसी दिल्ली में करेगी प्रदर्शन , मौलाना तौकीर रजा ने स्थापना दिवस कार्यक्रम में किया संबोधन”
I was suggested this web site by my cousin. I’m no longer positive whether this submit is written via him as no one else know such certain approximately my difficulty. You’re wonderful! Thank you!
whoah this blog is excellent i love reading your articles. Keep up the good work! You know, a lot of people are searching around for this info, you could aid them greatly.