कांग्रेस ने इंदिरा फेलोशिप कार्यक्रम की लॉन्चिंग की, मौके पर कई कांग्रेसी रहे मौजूद

बरेली। इंदिरा फेलोशिप कार्यक्रम की लॉन्चिंग को लेकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पारस शुक्ला ने अपने निवास पर एक प्रेस वार्ता आयोजित की।इंदिरा फेलोशिप कार्यक्रम की लॉन्चिंग के उद्देश्यों की जानकारी देते हुए अध्यक्ष पारस शुक्ला ने बताया कि, दूरदर्शी नेता इंदिरा गांधी के सम्मान में यह एक पहल है, जिसका उद्देश्य राजनीतिक क्षेत्र में महिलाओं की आवाज को बुलंद करना और हमारे समाज में एक अत्यंत आवश्यक परिवर्तन लाना है।उन्होंने कहा कि युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इंदिरा फेलोशिप कार्यक्रम को प्रचारित करने की विशेष जिम्मेदारी लेते हुए पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जनपद शहर और ब्लॉकों तक इसको ले जाने का संकल्प लिया है।राजनीति में रुचि रखने वाली महिला कार्यकर्ताओं, पेशेवरों और उन सभी महिलाओं के लिए एक अवसर जो परिवर्तन लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।युवा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अवनीश चौबे ने कहा कि इंदिरा फ़ेलोशिप एक ऐसी पहल है, जिसका उद्देश्य है महिला नेताओं को सशक्त बनाना और उनकी राजनीतिक आकांक्षाओं का पोषण करना हैं।युवा कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री कादिर कादर खान ने कहा कि दूरदर्शी नेता, इंदिरा गांधी के सम्मान में उनके नाम पर शुरू की जा रही इस फ़ेलोशिप का मुख्य उद्देश्य है राजनीति में अब तक लगभग अनसुने रहे स्त्री स्वर को पहचानना और उसे नेतृत्व और बदलाव का स्वर बनने के लिए आवश्यक ईंधन उपलब्ध कराना।युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष हर्षित दुबे ने कहा कि जुनूनी और समर्पित कार्यकर्ताओं, पेशेवरों और परिवर्तन के लिए प्रतिबद्ध महिलाओं से आग्रह है कि वे इस राजनीतिक क्रांति का नेतृत्व करें। साथ मिलकर, हम बाधाओं को खत्म कर सकते हैं, उन दीवारों को गिरा सकते हैं जो हमें हमारी सही जगह लेने से रोकती हैं और एक ऐसे भविष्य का निर्माण कर सकते हैं ,जहां महिलाओं को अपने नागरिक अधिकार पाने के लिए अपनी ऊर्जा नष्ट करने की आवश्यकता नहीं रहेगी। प्रेस वार्ता में,महेश पंडित, योगेश जौहरी ,हर्षित दुबे ,अवनीश चौबे, अब्दुल कादिर  कादिर खान, नादिर बेग,अरबाज खान, फिरोज खान, दानिश भाई, शेर उद्दीन, अफसार खान, आदि उपस्थित रहे हैं।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now