बरेली। मंडलायुक्त की अध्यक्षता में आज फैसीलिटेशन काउंसिल की बैठक कमिश्नरी सभागार में सम्पन्न हुई। काउंसिल के समक्ष कंसिलियेशन के 68 केस जिसमें कुल रूपये 3,87,55,912 एवं आर्बीट्रेशन के 06 कसेज जिनमे कुल रूपये 62,29,193 भुगतान हेतु लम्बित हैं, पर सुनवाई की गयी। कंसिलिएशन के अन्तर्गत 3 इकाई के लम्बित भुगतान रूपये 24,68,194 पर आपसी सहमति से भुगतान किये जाने की सहमति बनी एवं 19 प्रकरणों में आपसी सहमति से निस्तारण न हो पाने के कारण प्रकरणों का निस्तारण आर्बीट्रेशन के माध्यम से कराये जाने हेतु रक्षित किया गया। आर्बीट्रेशन के अन्तर्गत आर्बीट्रेशन के अन्तर्गत 04 प्रकरण लंबित भुगतान रूपये 57,75,402 अवार्ड हेतु रक्षित किये गये।
कंसिलिएशन की बैठक में वादी एवं प्रतिवादी को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भी प्रतिभाग करने का अवसर प्रदान किया गया।बैठक में फैसीलिटेशन काउंसिल के सचिव एवं संयुक्त आयुक्त उद्योग बरेली मण्डल सर्वेश्वर शुक्ला, सदस्य एलडीएम वी0के0अरोड़ा, एस0के0 सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।









1 thought on “मण्डलीय फैसीलिटेशन काउंसिल की बैठक सम्पन्न”
I love your blog.. very nice colors & theme. Did you create this website yourself? Plz reply back as I’m looking to create my own blog and would like to know wheere u got this from. thanks