कार्यशाला में बुनियादी शिक्षा के ढांचे की मजबूती पर हुई चर्चा

 देवरनियां।  ब्लाक दमखॊदा( रिछा) के परिषदीय विघालयों में तैनात शिक्षकों की चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला के पांचे बैच का शुभारंभ सोमवार को हुआ।ब्लाक के खंड शिक्षा अधिकारी ( बीईओ) विवेक शर्मा के निर्देशन में चल रही एफएलएन कार्यशाला में ब्लाक के एआरपी उवैस खान और डाक्टर देवकुमारी गंगवार ने बुनियादी शिक्षा कॊ मजबूत करने के लिए फाउंडेशन लिटरेसी एंड न्यूमरेसी के अन्तर्गत कक्षा एक से तीन तक के बच्चों को हिन्दी गणित की बुनियादी दक्षताओ मे दक्ष करने के  बाबत बताया। इसके अलावा अन्य बिन्दुओं पर भी चर्चा हुई।इसमे मुख्य रुप से शिक्षक जेबा खान,हसीब अहमद, प्राची सक्सेना के अलावा बाबू मोहम्मद असलम लेखाकार मोहम्मद इमरान खान, अनुज गंगवार, हेमराज, सुधीर राजपूत आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now