आंवला इंस्पेक्टर का मीरगंज हुआ ट्रांसफर , एसएसपी ने की आधी रात कार्रवाई

बरेली। आंवला थाना क्षेत्र के सर्राफा व्यापारी श्रीकांत मोहिते मराठा की डकैतों की गोली लगने से घायल हुए व्यापारी की 24 सितंबर की रात इलाज  के दौरान मौत हो गई थी। तभी से व्यापारियों ने आंवला इंस्पेक्टर पर घटना में लापरवाही का आरोप लगाते हुए मोर्चा खोल दिया था । व्यापारियों का आरोप था कि घटना के खुलासे के लिए इंस्पेक्टर ने कोई प्रयास नहीं किये , और घटना के कई दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली है।
24 सितंबर को व्यापारी श्रीकांत मोहिते की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत होने के बाद व्यापारियों को और ज्यादा नाराजगी से भर दिया था इसके बाद व्यापारियों ने बाजार बंद कर अपना विरोध शुरू कर लिया। मामला बढ़ता देख उत्तर प्रदेश सरकार के पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह ने घटना के संबंध में एसएसपी से बात कर व्यापारियों को जल्द खुलासे का आश्वासन दिया इसके बाद व्यापारियों ने बाजार बंद करने का फैसला टाल दिया था। । वहीं एसएसपी ने व्यापारियों का आंवला इंस्पेक्टर सिद्धार्थ सिंह तोमर के प्रति रोष देखते हुए इंस्पेक्टर को आंवला से मीरगंज को ट्रांसफर कर दिया। अब मीरगंज इंस्पेक्टर कुंवर बहादुर सिंह पर  आंवला में व्यापारी श्रीकांत की हत्या के खुलासे की जिम्मेदारी रहेगी।
आंवला पुलिस खंगाल रही है सीसीटीवी फुटेज , जल्द खुलासे की उम्मीद
आंवला पुलिस अधिकारियों की सख्ती के बाद से एक्शन में है। पुलिसकर्मियों ने कस्बे के अधिकतर सीसीटीवी को खंगालने के साथ अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर रखा है। बताया जा रहा है कि घटना के संबंध में पुलिस को बदमाशों के सीसीटीवी फुटेज मिले है पर ज्यादा अंधेरे में होने के चलते ज्यादा अच्छा इनपुट नहीं मिला है। पुलिस कद काठी के आधार पर मामले की जांच को आगे बढ़ा रही है। सूत्र यह भी बता रहे है कि मंत्री धर्मपाल सिंह से पुलिस अपने वायदे अनुसार अगले दो या तीन में व्यापारी की हत्या का खुलासा कर देगी।बता दें कि 19 सितंबर की रात को डकैती के लिए आये बदमाशों एक साथी को श्रीकांत ने पकड़ लिया और बदमाशों ने अपने साथी को छुड़ाने के लिए व्यापारी को गोली मार दी थी।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now