बरेली । कोतवाली थाना क्षेत्र के गिहार बस्ती में गुरुवार को एक ही समुदाय के दो पक्षों के बीच रास्ते को लेकर विवाद हो गया। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई । इस दौरान भीड़ तमाशबीन बनी रही। मंदिर परिसर के दौरान बच्चों से लेकर बड़े एक दूसरे पर हमला करते नजर आए ,किसी को कुर्सी मिली तो वह कुर्सी उठाकर मारने की कोशिश करने लगा । किसी को ईट का टुकड़ा मिला तो वह उठाकर अपने विपक्षियों पर हमलावर हो गया। घटना में मंदिर के आसपास खड़ी गाड़ियों के शीशे भी पब्लिक ने तोड़ दिए वहीं मंदिर समिति के अध्यक्ष अजय चौहान को भी आरोपियों ने जान से मारने की भी धमकी दी। किसी ने मामले की सूचना पुलिस को दी और पुलिस मौके पर पहुंची तब तक आरोपियों फरार हो चुके थे। पुलिस ने मौके से मिले फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं कोतवाली पुलिस ने यह भी बताया कि आरोपियों के खिलाफ 194(2),324(4),351(2),बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।









2 thoughts on “गिहार बस्ती में रास्ते के विवाद में दो पक्ष भिड़े ,मुकदमा दर्ज”
I am really loving the theme/design of your blog. Do you ever run into any web browser compatibility issues? A small number of my blog audience have complained about my site not operating correctly in Explorer but looks great in Firefox. Do you have any solutions to help fix this issue?
Yay google is my king helped me to find this great site! .